विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा में क्यों होती है श्रीकृष्ण की पूजा? जानिए द्वापर युग की यह अद्भुत कथा

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:00 PM (IST)

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है, जिसमें श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा ...और पढ़ें

कब है गोवर्धन पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

कब है गोवर्धन पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. गोवर्धन पूजा दीपावली के ठीक अगले दिन बेहद उत्साह से मनाई जाती है।

  2. श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था।

  3. इसी लीला के बाद से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा शुरू हुई।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अधिक महत्व है। यह पर्व दीपावली के ठीक अगले दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे ब्रज में खास रौनक देखने को मिलती है। गोवर्धन पूजा के दिन श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा का विशेष विधान है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा क्यों होती है। अगर नहीं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

क्यों होती है श्रीकृष्ण की पूजा?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में ब्रजवासी अच्छी बारिश की कामना से वर्षा के देवता इंद्र की पूजा किया करते थे। एक बार का समय था, जब सभी ब्रजवासी इंद्र की पूजा की तैयारियों में जुटे थे, तो कृष्णजी ने नंद बाबा से इसका कारण पूछा। नंद बाबा के बताने पर श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि हमें इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। ब्रजवासियों ने प्रभु की बात मान ली और गोवर्धन पूजा शुरू कर दी।

अपने स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा होते देख देवराज इंद्र को बहुत क्रोध आया। उन्होंने इसे अपना अपमान समझा और अहंकार में आकर पूरे ब्रजमंडल को नष्ट करने के लिए भयंकर मूसलाधार बारिश और तूफान शुरू कर दिया।

चारों तरफ तबाही मचते देख भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए एक अद्भुत लीला रची। उन्होंने अपने बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। इसके बाद सभी ब्रजवासी अपने पशुओं के साथ पर्वत के नीचे सुरक्षित आ गए। इससे इंद्र का अहंकार टूट गया और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। इसी लीला के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने की शुरुआत हुई।

गोवर्धन पूजा 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2026 Date and Shubh Muhurat)

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन- 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे
उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर (Kab Hai Govardhan Puja 2026) को मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 40 मिनट से 08 बजकर 50 मिनट तक।

अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजे से 05 बजकर 51 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 57 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक

यह भी पढ़ें- 9 या 10 नवंबर... इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर न हों परेशान, पंचांग के अनुसार जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- दर्द को अपनी पहचान नहीं, अपनी ताकत बनाएं, गीता के इस श्लोक से सीखें जीवन का बड़ा सबक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।