Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर परिक्रमा क्यों है इतनी खास? जानिए इसके पीछे की अद्भुत मान्यता
गोवर्धन पूजा 2026 पर 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा के महत्व को बताया गया है। यह परिक्रमा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ...और पढ़ें

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा में छिपा है आस्था का अनोखा संसार (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज देशभर में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन साधना करने से जीवन में आने वाले सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगाने का विशेष महत्व है। हर वर्ष इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा को करते हैं। इस दौरान ब्रज भूमि में सुंदर नजारा देखने को मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा क्यों की जाती है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके पीछे छिपे रहस्य के बारे में।
क्यों की जाती है गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा?
गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाना शुभ माना जाता है। गोवर्धन पर्वत को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन पर्वत की परिक्रमा लगाने का विधान है। इसी वजह से श्रद्धालु गोवर्धन की पूरी परिक्रमा करते हैं। इसमें 2 परिक्रमाएं शामिल हैं एक छोटी 7 किलोमीटर की और एक बड़ी 14 किलोमीटर की। इस पूरी परिक्रमा को श्रद्धालु सच्चे मन से करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धालु इस परिक्रमा को पैदल, नंगे पैर और दंडवत प्रणाम करते हुए भी पूरी करते हैं।
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो श्रद्धालु इस परिक्रमा को करते हैं, तो उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु राधा-कृष्ण के नाम का जप करते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
कैसे शुरू हुई गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा?
पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था। जब ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की, तो इंद्र देव ने क्रोध में आकर भारी बारिश कर दी। तब कान्हा ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों और पशुओं की रक्षा की। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा की शुरुआत हुई। श्रीमद्भागवत महापुराण में गोवर्धन परिक्रमा का वर्णन किया गया है।
घर पर कर रहे हैं गोवर्धन पूजा, तो कितनी परिक्रमा करें?
अगर आप गोवर्धन पूजा के दिन घर पर गोवर्धन पूजा कर रहे हैं, तो गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- 56 पकवान बनाने का समय नहीं? गोवर्धन पूजा पर कान्हा को लगाएं बस ये 5 आसान भोग
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर यूपी और राजस्थान में निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं, यहां समझें इनका खास महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।