56 पकवान बनाने का समय नहीं? गोवर्धन पूजा पर कान्हा को लगाएं बस ये 5 आसान भोग
गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करने की परंपरा है, लेकिन व्यस्त जीवनशैली के कारण यह संभव ...और पढ़ें

गोवर्धन पूजा 2026 पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं उनका प्रिय भोग
HighLights
माखन-मिश्री भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय मानी जाती है।
पंचामृत, धनिया पंजीरी, खीर भी शुभ भोग के विकल्प हैं।
लड्डू और मौसमी फल भी भगवान को अर्पित किए जा सकते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 10 नवंबर 2026, मंगलवार यानी आज देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ उन्हें 56 तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण को 56 तरह के भोग अर्पित करने का विशेष महत्व बताया गया है।
लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते कई लोगों के लिए 56 तरह के भोग तैयार कर पाना आसान नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनी हुई है, तो इस गोवर्धन पूजा पर आप भगवान श्रीकृष्ण को 56 की बजाय 5 प्रिय भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 प्रिय भोगों के बारे में।
माखन-मिश्री का भोग
भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री काफी प्रिय मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बाल गोपाल की लीलाओं में माखन का खास उल्लेख देखने को मिलता है। गोवर्धन पूजा के दिन ताजा माखन और मिश्री मिलाकर भगवान कृष्ण को भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
पंचामृत का भोग
हिंदू धर्म में पंचामृत का भी विशेष महत्व है। इस गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से तैयार किया पंचामृत भी काफी खास माना जाता है। इसे भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने की परंपरा रही है।
धनिया पंजीरी का भोग
हिंदू धर्म से जुड़े कई त्योहारों पर धनिया पंजीरि खासतौर पर बनाई जाती है। इसे धनिया पाउडर, घी, मिश्री और मेवे से तैयार किया जाता है। गोवर्धन पूजा के मौके पर धनिया पंजीरी का भोग कृष्ण को अर्पित करना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
खीर का भोग
भारतीय तीज-त्योहारों के मौके पर गाय के दूध से बनी खीर को अत्यंत शुभ और शुद्ध माना जाता है। गोवर्धन पूजा के मौके पर भी कई घरों में गाय के दूध से बनी खीर बनाने की परंपरा है। भगवान श्रीकृष्ण को खीर अर्पित करने के बाद परिवार और अन्य लोगों में इसे प्रसाद के रूप में बांटकर खाना चाहिए।
लड्डू और फल
गोवर्धन पूजा के मौके पर बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जा सकता है। इसके अलावा फलों में केला, सेब, अनार और मौसमी फल भी भगवान को अर्पित की जा सकते हैं।
धार्मिक मान्यता तो कहती है कि भगवान श्रीकृष्ण को 56 तरह के भोग अर्पित करने की खास परंपरा है। हालांकि प्रत्येक भक्त के लिए तमाम तरह के पकवान बनाना आसान नहीं होता है। ऐसे में अपनी क्षमता के मुताबिक भोजन तैयार करके प्रेमपूर्वक भोग लगाना ही धार्मिक नियमों के हिसाब से सही माना जाता है।
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर यूपी और राजस्थान में निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं, यहां समझें इनका खास महत्व
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा के बाद गोपाष्टमी 2026 कब? जब कान्हा ने पहली बार चराई थीं 9 लाख गायें, देखें तारीख और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।