Ganesh Chaturthi 2025: सपने में भगवान गणेश के दर्शन करने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, चमक सकती है किस्मत
सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने व्यक्ति के जीवन में जुड़ी घटनाओं से होते हैं। ऐसा माना जाता है कि गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2025) के दौरान सपने में गणपति बप्पा के दर्शन करने से किस्मत चमक सकती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इन सपनों के अर्थ के बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) के पर्व को महाराष्ट्र समेत देशभर में बेहद उतसाह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपने गणेश उत्सव के दौरान सपने में गणेश जी के दर्शन किए है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने को देखने से जीवन में कोई लाभ मिल सकता है और कई शुभ संकेत प्राप्त होते हैं। यदि आपने भी ऐसा सपना देखा है, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सपने में भगवान गणेश को देखने के कौन-से संकेत मिलते हैं।
सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
अगर आपने गणेश उत्सव के समय सपने में भगवान गणेश के दर्शन किए है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से इंसान की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।
धन की होगी प्राप्ति
अगर आपने सपने में गणपति बप्पा को मूषक पर विराजमान देखा है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ यह है कि धन की प्राप्ति हो सकती है और कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
प्राप्त होगी गणपति बप्पा की कृपा
गणेश उत्सव के दौरान सपने में गणेश जी की पूजा करते हुए देखना भी अच्छा माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन में सभी आने वाले दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही गणेश की कृपा प्राप्त होती है।
आर्थिक तंगी की हो सकती है समस्या
इसके अलावा यदि आपने सपने में भगवान गणेश जी का विसर्जन करते हुए देखा है, तो स्वप्न शास्त्र अनुसार, इस सपने को शुभ नहीं माना जाता है। इससे जीवन में कोई परेशानी आने के संकेत मिलते हैं और आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-शांति
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: 1934 से आज तक- लालबागचा राजा की भव्य परंपरा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।