Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव में भगवान गणेश को लगाएं ये भोग, पूरे साल सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 05:00 PM (IST)

    गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त बप्पा की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं। भगवान गणेश को मोदक और मोतीचूर के लड्डू जैसे प्रिय भोग चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में आइए उनकी प्रिय भोग की लिस्ट जानते हैं।

    Hero Image
    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के प्रसाद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganesh Mahotsav 2025: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। यह 10 दिनों तक चलता है, जब साधक बप्पा की प्रतिमा अपने-अपने घरों में लाकर स्थापित करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को उनका प्रिय भोग अर्पित करने से वे और भी ज्यादा प्रसन्न होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर आप भी गणेश उत्सव में गणपति को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें ये विशेष भोग (Ganesh Chaturthi Prasad) जरूर लगाएं।

    गणेश उत्सव भोग लिस्ट (Ganesh Mahotsav 2025 Bhog List)

    मोदक

    भगवान गणेश को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं, इसीलिए उन्हें मोदक प्रिय भी कहा जाता है। मोदक एक मीठा पकवान है, जो चावल के आटे या मैदे से बनाया जाता है और इसके अंदर नारियल, गुड़, और मेवे की भरावन होती है। गणेश चतुर्थी के दिन उन्हें मोदक का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

    मोतीचूर के लड्डू

    मोतीचूर के लड्डू भी भगवान गणेश को बहुत पसंद हैं। गणेश उत्सव के दौरान मोदक के साथ मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाने से भी भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

    पूरन पोली

    महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के दौरान पूरन पोली का भोग भी बहुत लोकप्रिय है। पूरन पोली को घी लगाकर भगवान को अर्पित किया जाता है। यह भोग घर में सुख और समृद्धि लाता है।

    खीर

    भगवान गणेश को मीठा बहुत पसंद है, और चावल या साबूदाने की खीर भी उन्हें बहुत प्रिय है। ऐसे मेंगणेश चतुर्थी के दौरान खीर का भोग लगाएं। इससे परिवार में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Date: 26 या 27 अगस्त, किस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव? यहां जानें शुभ मुहूर्त और योग

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: क्या आप भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत? तो अभी नोट करें पूजा विधि, सामग्री समेत सभी डिटेल्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।