विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

December 2026 Festival Calendar: विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी सहित दिसंबर में आएंगे 12 से ज्यादा त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:30 PM (IST)

दिसंबर 2026 में विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती सहित 12 से ज्यादा त्योहार आएंगे। जानिए दिसंबर 2026 के सभी व्रत-त्योहारों की सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट एक जगह।

दिसंबर 2026 के तीज-त्‍योहार।  (Picture Credit- AI Generated)

दिसंबर 2026 के तीज-त्‍योहार। (Picture Credit- AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होता है, लेकिन त्योहारों और व्रतों के मामले में यह सबसे खास महीनों में से एक माना जाता है। साल 2026 में भी दिसंबर का महीना एक दर्जन से भी ज्यादा तीज-त्योहारों से सजा रहेगा। इस महीने की शुरुआत कालभैरव जयंती से होगी और अंत कालाष्टमी के साथ होगा।

इस महीने में उत्पन्ना एकादशी, मास शिवरात्रि, भौमवती अमावस्या, विवाह पंचमी, धनु संक्रांति, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, अन्नपूर्णा जयंती और मार्गशीर्ष पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व पड़ेंगे। इनमें से कई पर्व धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

विवाह पंचमी पर भगवान राम और माता सीता के विवाह की पूजा होती है, तो मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है।अगर आप दिसंबर में कोई व्रत, पूजा या शुभ काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले सभी त्योहारों की सही तिथि और शुभ मुहूर्त जान लेना जरूरी है। इसलिए यहां हम आपको दिसंबर 2026 के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, ताकि आप कोई भी पर्व मिस न करें।

दिसंबर 2026 व्रत-त्‍योहार की लिस्‍ट

1 दिसंबर 2026 - कालभैरव जयंती

4 दिसंबर 2026- उत्पन्न एकादशी

6 दिसंबर 2026 - शनि प्रदोष व्रत

7 दिसंबर 2026- मास शिवरात्रि

8 दिसंबर 2026 - भौमवती अमावस्या , गौरी तपो व्रत

9 दिसंबर 2026 - हेमंत ऋतू

10 दिसंबर 2026- चंद्र दर्शन

13 दिसंबर 2026- वरद चतुर्थी

14 दिसंबर 2026- विवाह पंचमी

15 दिसंबर 2026- षष्टी

16 दिसंबर 2026- धनु संक्रांति

17 दिसंबर 2026- दुर्गाष्टमी व्रत

20 दिसंबर 2026- वैकुंठ एकादशी , मोक्षदा एकादशी , गीता जयंती

21 दिसंबर 2026- अनंग त्रयोदशी व्रत , सोम प्रदोष व्रत

23 दिसंबर 2026- अन्नपूर्णा जयंती , सत्य व्रत , मार्गशीर्ष पूर्णिमा

26 दिसंबर 2026- संकष्टी गणेश चतुर्थी

30 दिसंबर 2026- कालाष्टमी , बुधाष्टमी व्रत

दिसंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार: जानें महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त

भौमवती अमावस्या कब है?

भौमवती अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ती है, इसलिए इसे विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान और पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी और मंगल देव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

भौमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त

भौमवती अमावस्या मंगलवार, 8 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को सुबह 4:13 बजे शुरू होगी और 9 दिसंबर को सुबह 6:21 बजे समाप्त होगी।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 56 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक

विवाह पंचमी कब है?

विवाह पंचमी का पर्व भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की याद में मनाया जाता है। इस दिन राम-सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहने की मान्यता है। अविवाहित लोग भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन पूजा करते हैं।

विवाह पंचमी का शुभ मुहूर्त

विवाह पंचमी सोमवार, 14 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी। पंचमी तिथि 13 दिसंबर को शाम 4 बजकर 48 मिनट शुरू होगी और 14 दिसंबर को शाम 7 बजकर 16 मिनट तक समाप्त होगी।

  • अमृत चौघड़िया: सुबह 7 बजकर 5 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक
  • शुभ चौघड़िया: सुबह 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया: दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शाम 4 बजकर 8 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया: शाम 4 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक

राहुकाल: सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक। इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

मोक्षदा एकादशी कब है?

मोक्षदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है।

मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त

  • मोक्षदा एकादशी रविवार, 20 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी।
  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 19 दिसंबर को रात 10 बजकर 9 मिनट
  • एकादशी तिथि समाप्त: 20 दिसंबर को रात 8 बजकर 14 मिनट
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक

दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर: सुबह 8 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 43 मिनट तक
  • लाभ: सुबह 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक
  • अमृत: सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक
  • शुभ: दोपहर 1 बजकर 36 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक

मोक्षदा एकादशी पारण का समय

व्रत का पारण 21 दिसंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट बजे तक किया जा सकता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तथा जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा बुधवार, 23 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी।
  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 57 मिनट

स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक

पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सत्यनारायण पूजा: सुबह 11 बजकर 9 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
  • शाम की पूजा: शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक
  • चंद्रोदय का समय: 23 दिसंबर को शाम लगभग 4 बजकर 41 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट के बीच।

यह भी पढ़ें- सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, अगहन मास में इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं श्रीकृष्ण; चमक सकता है सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।