विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, अगहन मास में इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं श्रीकृष्ण; चमक सकता है सोया हुआ भाग्य

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:58 PM (IST)

हिंदू धर्म में अगहन मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है, जिसमें श्री कृष्ण की सेवा और दान-पुण्य से विशेष फल मिलते हैं। 

अगहन मास में करें इन 5 चीजों का दान (Picture Credit: AI Generated)

अगहन मास में करें इन 5 चीजों का दान (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अगहन मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

  2. श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए करें अन्न दान।

  3. पीले वस्त्र, गुड़, तिल, घी का दान भी शुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष महीने को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस दौरान श्री कृष्ण की सेवा से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को विशेष प्रिय है इस वजह से इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। स्वयं श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में कहा है, 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्', अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

इस वजह से इस महीने को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करना जितना फलदायी होता है उतना ही इस दौरान दान-पुण्य करने को भी शुभ माना जाता है और इसका विशेष महत्त्व होता है।

ऐसी मान्यता है कि अगहन महीने में श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं इस दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए।

अन्न का दान

अगहन मास में अन्न दान करना बेहद पुण्यकारी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भूखे व्यक्ति को भोजन कराना भगवान की सेवा के समान है।

इस महीने में जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों को गेहूं, चावल, दाल या भोजन का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है और पूरे परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

पीले वस्त्रों का दान

भगवान श्रीकृष्ण को पीला रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसलिए अगहन महीने में पीले वस्त्रों का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दौरान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले कपड़े, धोती या गर्म वस्त्र दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीले वस्त्रों का दान करने से भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।

गुड़ का दान

अगहन महीने में गुड़ का दान करने से जीवन में शुभता और मिठास बनी रहती है। अगहन माह में गुड़ का दान करना श्रेष्ठ माना जाता है। यदि आप जरूरतमंदों को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का दान करते हैं, तो अत्यंत फलदायी होता है। इससे जीवन में मधुरता आती है और परिवार में प्रेम के साथ सौहार्द बना रहता है।

तिल का दान

हिंदू धर्म में तिल का दान विशेष पुण्यदायी माना गया है। अगहन मास में काले या सफेद तिल का दान करने से जीवन में समृद्धि के द्वार खुलते हैं। मान्यता है कि तिल का दान करने से घर की साड़ी नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

घी का दान

घी को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में पवित्र माना जाता है। अगहन यानी मार्गशीर्ष मास में जरूरतमंदों को घी का दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा मंदिर में दीपक जलाने के लिए भी आप घी अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

अगर आप भी अगहन के महीने में यहां बताई चीजें दान स्वरूप किसी भी जरूरतमंद को देते हैं, तो आपके ऊपर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- मार्गशीर्ष 2026: इस पूरे महीने करें ये 5 खास काम, हो जाएंगे श्री कृष्‍ण के इस स्‍वरूप के दर्शन

यह भी पढ़ें- भूल न जाना! मार्गशीर्ष में आ रही हैं 2 खास एकादशी, अभी नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।