विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को समय कम है? तो पूरी हनुमान चालीसा की जगह सिर्फ इन 5 पंक्तियों से करें बजरंगबली को प्रसन्न

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:30 AM (IST)

व्यस्तता के कारण पूरी हनुमान चालीसा न पढ़ पाने वालों के लिए 5 शक्तिशाली चौपाइयां रोग मुक्ति, भय निवारण, कार्य सिद्धि, बुद्धि और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, जो पूर्ण पाठ के समान लाभकारी हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रोग और पीड़ा से मुक्ति दिलाए 'नासै रोग हरै सब पीरा' चौपाई।

  2. भय और नकारात्मकता को दूर करे 'भूत पिसाच निकट नहीं आवै' चौपाई।

  3. सुख-समृद्धि और धन प्रदान करे 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता' चौपाई।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। अधिकतर लोग आज के दिन हनुमान मंदिर जाते हैं और अपनी क्षमता अनुसार 1, 5, 7 या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। बहुत से लोग हनुमान जी में आस्था तो रखते हैं, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने का समय नहीं मिलता है।

जो भी लोग काम की व्यस्तता के कारण हनुमान जी की पूजा तो करते हैं, लेकिन चालीसा पढ़ने का समय नहीं मिल पाता है, उन्हें अफसोस करने की जरूरत नहीं हैं। वैसे तो संपूर्ण हनुमान चालीसा पाठ का अपना धार्मिक महत्व है, लेकिन हनुमान चालीसा की कुछ खास पंक्तियां ऐसी भी हैं, जिन्हें संपूर्ण हनुमान चालीसा के समान ही लाभदायक और असरदार माना जाता है। आइए जानते हैं उन चौपाइयों के बारे में।

हनुमान चालीसा की 5 शक्तिशाली चौपाइयां

रोग और पीड़ा दूर करने क चौपाई

नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

अर्थ- यह चौपाई हनुमान जी के निरंतर स्मरण और उनकी कृपा की प्रार्थना से जुड़ा है। भक्त इस चौपाई को बार-बार स्मरण करके शारीरिक और मानसिक पीड़ा से मुक्ति पा सकते हैं। हालांकि ये चौपाई तभी अपना असर दिखाती है, जब आप इसे स्थिरता और श्रद्धा के साथ पढ़ते हैं।

डर दूर करने की चौपाई

भूत पिसाच निकट नहीं आवै।
महावीर जब नाम सुनावैं।।

अर्थ- यह चौपाई हनुमान जी के नाम से मिलने वाले साहस और निर्भयता के बारे में बताती है। डर और नकारात्मक विचारों के समय इसका स्मरण किया जाता है।

कठिन कामों में सफलता पाने के लिए

दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

अर्थ- यह चौपाई हनुमान जी के निरंतर स्मरण और उनकी कृपा की प्रार्थना से जुड़ी है। भक्त इसे शारीरिक और मानसिक पीड़ा के समय श्रद्धा से पढ़ते हैं।

बुद्धि और सही दिशा के लिए

विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।

अर्थ- हनुमान जी ज्ञान, गुण, बुद्धि और कर्मनिष्ठा के प्रतीक हैं। यह चौपाई हमें हर काम को समझदारी, समर्पण और तत्परता से काम करने की सीख देती है।

सुख-समृद्धि के लिए

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।

अर्थ-यह चौपाई हनुमान जी को अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों के दाता के रूप में याद करती है। इसे कृपा, सामर्थ्य और समृद्धि के भाव से पढ़ा और सुना जाता है।

यह भी पढ़ें- श्रीराम जी से सीखें लीडरशिप का सबसे बड़ा फॉर्मूला! हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है जिंदगी का सबसे गहरा सबक

यह भी पढ़ें- हनुमान जी जिनके एक इशारे पर 8 सिद्धियां और 9 खजाने हाजिर हो जाते हों, वो खुद को 'श्रीराम दास' क्यों कहते हैं?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।