श्रीराम जी से सीखें लीडरशिप का सबसे बड़ा फॉर्मूला! हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है जिंदगी का सबसे गहरा सबक
हनुमान चालीसा की एक महत्वपूर्ण चौपाई का अर्थ बताया गया है, जिसमें श्रीराम ने हनुमान जी के यश का बखान किया। यह चौपाई निस्वार्थ साथियों की सराहना और विनम्रता का पाठ सिखाती है, जिसके पाठ से सफलता व मानसिक शांति मिलती है।

बेहद खास है हनुमान चालीसा की यह चौपाई (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
चौपाई का अर्थ: श्रीराम ने हनुमान जी को गले लगाया।
लीडरशिप सीख: निस्वार्थ साथियों की सराहना करें।
पाठ के लाभ: सफलता, मानसिक शांति और एकाग्रता।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसका रोजाना पाठ करने से साधक के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और बजरंगबली की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।
वैसे तो हनुमान चालीसा की हर चौपाई सिद्ध और ऊर्जा देने वाली है और इसका पाठ करना फलदायी साबित होता है, लेकिन एक ऐसी चौपाई है जिसमें भक्ति, समर्पण और भगवान की असीम कृपा का पूरा सार छिपा हुआ है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इस चौपाई और उसके अर्थ के बारे में।
"सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥"
हनुमान चालीसा की इस चौपाई का हिंदी अर्थ है कि "हजार मुख वाले शेषनाग भी तुम्हारे यश और महिमा का गान करते हैं।" ऐसा कहकर भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को बड़े प्रेम से अपने गले लगा लिया।
इस चौपाई में बताया गया है कि जब सोने की लंका में जाकर हनुमान जी ने माता सीता की खोज की और उनके दर्शन किए, तो हनुमान जी के इस काम से भगवान श्रीराम बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि तुम्हारे इस कार्य और तुम्हारी महिमा का गुणगान तो हजार मुख वाले शेषनाग भी करते हैं। इस बात को कहकर राम जी ने हनुमान जी को गले लगाया।
क्या सीख मिलती है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान चालीसा की इस चौपाई से यह सीख मिलती है कि एक अच्छे लीडर को जीवन में सदैव अपने निस्वार्थ और मेहनती साथियों की तारीफ करनी चाहिए। साथ ही उन्हें पूरा सम्मान देना चाहिए। इसके अलावा, भगवान श्रीराम ने हनुमान जी की इतनी तारीफ की, लेकिन इसके बाद भी बजरंगबली में रत्ती भर भी अहंकार नहीं आया।
मिलते हैं ये लाभ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करने से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और भक्त को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके अलावा रोजाना पाठ करने से मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और भय कम होता है। साथ ही एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ सेवक नहीं, श्रीराम ने बजरंगबली को घोषित किया था अपना सगा भाई; जीवन बदल देती है हनुमान चालीसा की यह चौपाई
यह भी पढ़ें- 'लाय सजीवन लखन जियाये...' हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है कठिन समय में अपनों का साथ निभाने का सही तरीका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।