सिर्फ सेवक नहीं, श्रीराम ने बजरंगबली को घोषित किया था अपना सगा भाई; जीवन बदल देती हनुमान चालीसा की यह चौपाई
हनुमान चालीसा की एक चौपाई में भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को अपने भाई भरत के समान प्रिय बताया है, ...और पढ़ें
-1794831554536_m.webp)
कैसे एक सेवक बना रघुकुल के राजकुमार का सबसे प्रिय भाई? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
श्रीराम ने हनुमान जी को भरत समान भाई कहा।
यह चौपाई हनुमान चालीसा में निस्वार्थ प्रेम दर्शाती है।
सच्ची भक्ति से ईश्वर भक्त को सर्वोच्च स्थान देते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान चालीसा का पाठ बेहद फलदायी माना जाता है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा से बिगड़े काम बनने लगते हैं।
वैसे तो हनुमान चालीसा की हर चौपाई में जीवन का गहरा रहस्य और भक्ति की असीम शक्ति छिपी हुई है, लेकिन इसमें एक ऐसी विशेष चौपाई भी है, जिसमें भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान जी के बीच के निस्वार्थ प्रेम, अटूट विश्वास और समर्पण का वर्णन किया गया है।
इस चौपाई में स्वयं भगवान श्रीराम ने हनुमान जी की प्रशंसा की है। यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि हम किस चौपाई की बात कर रहे हैं? तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस पावन चौपाई के हिंदी अर्थ और महत्व के बारे में विस्तार से बताते हैं।
चौपाई
"रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरत सम भाई॥"
हिंदी अर्थ
भगवान श्रीराम ने आपकी (हनुमान जी) बहुत प्रशंसा की और कहा कि हे हनुमान! तुम मुझे मेरे सबसे प्रिय भाई भरत के समान ही प्यारे हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान चालीसा की इस चौपाई में गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के बीच के असीम प्रेम और आत्मीय रिश्ते को दर्शाया है।
पौराणिक कथा के अनुसार, लंकापति रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने के बाद जब हनुमान जी ने लंका जाकर माता सीता का पता लगाया और श्रीराम का कार्य पूर्ण किया, तब हनुमान जी के इस पराक्रम और सेवा भाव से प्रसन्न होकर प्रभु श्रीराम ने उनकी अत्यधिक प्रशंसा की।
भगवान श्रीराम को अपने सभी भाइयों में भरत सबसे अधिक प्रिय थे, क्योंकि भरत त्याग और प्रेम की मूर्ति माने जाते हैं। श्रीराम ने हनुमान जी को केवल अपना सेवक या भक्त नहीं माना, बल्कि उन्हें भरत के बराबर दर्जा देते हुए अपना सगा भाई घोषित कर दिया।
चौपाई से क्या संदेश मिलता है?
यह चौपाई यह संदेश देती है कि यदि भक्त सच्चे हृदय, पूर्ण समर्पण और बिना किसी अहंकार के ईश्वर की सेवा करे, तो भगवान स्वयं उसे अपने परिवार और हृदय में सर्वोच्च स्थान प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें- 'लाय सजीवन लखन जियाये...' हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है कठिन समय में अपनों का साथ निभाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें- हर चुनौती होगी पार, जब जीवन में उतार लेंगे हनुमान चालीसा की इस 1 चोपाई की सीख
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।