विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब झुकना है और कब दिखानी है असली पावर? हनुमान चालीसा की इस चौपाई से सीखें जिंदगी जीतने का तगड़ा नियम

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:00 PM (IST)

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा की एक चौपाई जीवन का महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है कि कब विनम्र रहना है और कब अपनी शक्ति दिखानी है।

हनुमान जी ने माता सीता के सामने क्यों छिपा ली अपनी ताकत? (Picture Credit- AI Generated)

हनुमान जी ने माता सीता के सामने क्यों छिपा ली अपनी ताकत? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. हनुमान चालीसा की चौपाई सिखाती है जीवन का पाठ।

  2. हनुमान जी का सूक्ष्म और विकराल रूप का रहस्य।

  3. अपनों से विनम्र, अन्याय के प्रति कठोर बनें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) हिंदू धर्म के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से साधक के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

हनुमान चालीसा की एक चौपाई सिखाती है कि परिस्थिति के अनुसार आचरण करें और अपनों के प्रति विनम्र और शत्रुओं के लिए कठोर बनें। इस बात को जानकर आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि हम किस चौपाई की बात कर रहे हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इस चौपाई के हिंदी अर्थ के बारे में।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा॥

अर्थ: हे हनुमान जी! आपने माता सीता के सामने बहुत ही छोटा रूप धारण करके स्वयं को प्रकट किया और लंका को जलाते समय अत्यंत विकराल भयंकर और विशाल रूप धारण कर लिया।

माता सीता के सामने छोटा रूप

हनुमान चालीसा की इस चौपाई में बताया गया है कि जब हनुमान जी माता सीता से मिलने के लिए अशोक वाटिका गए, तो उन्होंने एक छोटे वानर का रूप धारण किया। इसका कारण यह था कि माता सीता उन्हें देखकर डरें नहीं और वहां मौजूद राक्षसों को भी उन पर शक न हो। यह उनके स्वभाव की विनम्रता को दर्शाता है।

चौपाई से मिलता है खास संदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान चालीसा की इस चौपाई से यह सीख मिलती है कि हमें परिस्थितियों के अनुसार ही खुद को ढालना चाहिए। साथ ही अपने से बड़ों के सामने छोटा बनकर रहना चाहिए। लेकिन जब बुराई या अन्याय का सामना करना हो, तो पूरी शक्ति के साथ डटकर खड़े होना चाहिए।

पाठ करने से मिलते हैं कई लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करने से व्यक्ति का अहंकार दूर हो जाता है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

पाठ के दौरान न करें ये गलतियां

पाठ के दौरान भूलकर भी किसी के बारे में गलत न सोचें। साथ ही किसी से वाद-विवाद न करें। इसके अलावा तामसिक भोजन का सेवन न करें। ऐसा माना जाता है कि इन गलतियों को करने से पाठ का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है और हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपका भी मन रहता है अशांत? हनुमान चालीसा की यह चमत्कारी चौपाई दूर करेगी जीवन का हर भटकाव

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा की यह 1 चौपाई बदल देगी जीवन, 'विद्यावान गुणी अति चातुर...' का पढ़ें रहस्य और महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।