विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लाय सजीवन लखन जियाये...' हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है कठिन समय में अपनों का साथ निभाने का सही तरीका

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:51 AM (GMT+05:30)

हनुमान चालीसा की चौपाई 'लाय सजीवन लखन जियाये...' हनुमान जी द्वारा लक्ष्मण के लिए संजीवनी लाने की घटना का वर्णन ...और पढ़ें

'लाय सजीवन लखन जियाये' चौपाई का क्या है भावार्थ? (Picture Credits- AI Images)

'लाय सजीवन लखन जियाये' चौपाई का क्या है भावार्थ? (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. हनुमान चालीसा की चौपाई 'लाय सजीवन लखन जियाये' का महत्व।

  2. लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी लाए संजीवनी।

  3. कठिन समय में अपनों का साथ निभाने की सीख देती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और बजरंगबली के आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मान्यता है कि जब व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ा संकट आता है, तो हनुमान जी का स्मरण फलदायी साबित होता है। हनुमान चालीसा की हर एक चौपाई अपने आप में एक महामंत्र है।

इन्हीं में से एक बेहद प्रभावशाली चौपाई है। इस पंक्ति से सीख मिलती है कि जीवन की कितनी भी कठिन परिस्थिति में सही समय पर लिया गया निस्वार्थ प्रयास और अटूट समर्पण किसी भी 'मृतप्राय' स्थिति में नई जान फूंक सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं हनुमान चालीसा की इस चौपाई के अर्थ के बारे में।

लाय सजीवन लखन जियाये ।
श्री रघुवीर हरषि उर लाये ॥

इस चौपाई का हिंदी अर्थ है कि हे हनुमान जी, आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाए। आपकी इस भक्ति और पराक्रम से प्रसन्न होकर भगवान श्रीराम ने आपको अपने गले से लगा लिया।

भावार्थ: लंका युद्ध के समय जब मेघनाद के शक्तिबाण की वजह से लक्ष्मण जी मूर्छित हो गए थे, तब हनुमान जी रातों-रात द्रोणागिरी पर्वत उठा लाए थे, जिसकी वजह से लक्ष्मण जी को नया जीवन मिला। हनुमान जी के इस काम को देखकर भगवान श्रीराम भावुक हुए और हनुमान जी को गले लगाया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान चालीसा की इस महत्वपूर्ण चौपाई से जीवन में आने वाले संकटों से लड़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

यह चौपाई हमें सिखाती है कि जब कोई अपना संकट में हो, तो बिना समय गंवाए पूरी निष्ठा से उसकी मदद करनी चाहिए। संजीवनी की पहचान न होने पर हनुमान जी पूरा पर्वत उठा लाए। यह सिखाता है कि उलझने के बजाय लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

किस दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ?

वैसे तो हनुमान चालीसा का पाठ सप्ताह में किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अधिक फलदायी साबित होता है, क्योंकि इस दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- हर चुनौती होगी पार, जब जीवन में उतार लेंगे हनुमान चालीसा की इस 1 चोपाई की सीख

यह भी पढ़ें- कब झुकना है और कब दिखानी है असली पावर? हनुमान चालीसा की इस चौपाई से सीखें जिंदगी जीतने का तगड़ा नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।