यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीता की खोज में निकले राम भक्त हनुमान ने जलाई सोने की लंका
नगर पंचायत मंझनपुर के अंजहाई बाजार में कलाकारों ने मां सीता की खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया। भगवान राम लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ वानरों की सेना सीता की खोज में निकली। लंका की अशोक वाटिका में हनुमान जी को मां सीता मिली। इसी दौरान राक्षसों ने हनुमान जी को पकड़ कर रावण के पास ले गए। रावण के आदेश पर राक्षसों ने हनुमान की पूछ में आग लगा दी। तब हनुमान ने लंका का दहन किया।

जासं, कौशांबी : नगर पंचायत मंझनपुर के अंजहाई बाजार में कलाकारों ने मां सीता की खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया। भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ वानरों की सेना सीता की खोज में निकली। लंका की अशोक वाटिका में हनुमान जी को मां सीता मिली। इसी दौरान राक्षसों ने हनुमान जी को पकड़ कर रावण के पास ले गए। रावण के आदेश पर राक्षसों ने हनुमान की पूछ में आग लगा दी। तब हनुमान ने लंका का दहन किया।
रविवार की रात मंझनपुर में चल रही रामलीला में गैर जनपद से आए कलाकारों ने सीता खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया। बालि के मरने पर सुग्रीव किष्किन्धा के राजा बने और अंगद को युवराज पद मिला। इसके बाद सुग्रीव ने असंख्य वानरों को लेकर भगवान राम के साथ मां सीता खोज में निकल पड़े। हनुमान जी ने सीता जी का पता लगाया। पहले तो हनुमान जी को देखकर सीता डर गई। उन्होंने सोचा की यह कोई राक्षस है, लेकिन जब हनुमान जी ने प्रभुराम की अंगुठी दिया तो उन्हें विश्वास हुआ कि यह भगवान का भेजा हुआ दूत है। मां सीता ने हनुमान जी को आप बीती बताई और कहा कि प्रभुराम से कहना कि वह जल्द यहां से मुझे ले चले। मां सीता को अंगूठी देकर हनुमान वापस चले तो राक्षसों ने उन्हें पकड़ लिया।
और उनकी पूंछ में आग लगा दी तभी भक्त हनुमान ने सोने की लंका को जला दिया। लंका दहन को देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। जली सोने की लंका हुई, आतिशबाजी
संसू, कड़ा : दारानगर दशहरा महोत्सव व रामलीला के नौवे दिन लंका दहन की लीला का मंचन कलाकरों ने म्योहरा गांव में
पेश किया। मां सीता की खोज मे निकले राम-लक्ष्मण के साथ वानर सेना वन वन भटकती रही। जब प्रभु श्रीराम को जटायु से जानकारी मिली की मां सीता का हरण लंका पति रावण ने किया है। उसके बाद सीता की खोज में हनुमान को लंका भेजा गया। हनुमान जी ने मां सीता से मिलकर प्रभुराम का संदेश दिया। जहां हनुमान की पूछ मे राक्षसों ने आग लगा दिया। गुरुवार को रामलीला का मंचन महुआ तालाब किनारे हुआ। राम-लक्ष्मण के साथ उनकी पूरी वानर सेना मौजूद थी। लंका पहुंचे हनुमान जी ने अशोक वाटिका में सीता माता से मिलकर अपने आने का प्रायोजन बताया। हनुमान ने लगाई रावण की लंका में आग
संसू नारा: विकास खंड सिराथू क्षेत्र के नारा बाजार में आयोजित हुई रहा है लीला मैं सोमवार को लंका दहन कार्यक्रम का मंचन किया गया। लंका पहुंचे हनुमान ने सीता मां अशोक वाटिका में भगवान श्रीराम की मुद्रिका देने के बाद अशोक वाटिका को उजाड़ ने लगे तब राक्षसों ने उन्हें रोका तो उन्हें कईयों को मारकर मूर्छित कर दिया। जिसके बाद रावण का पुत्र अक्षय कुमार हनुमान जी से युद्ध करने पहुंचा। हनुमान जी ने उसका वध कर दिया। जिसके बाद इंद्रजीत अशोक वाटिका पहुंचकर हनुमान जी को नागपाश में बांध कर रावण के दरबार में लाया। जहां रावण ने हनुमान जी के पूंछ में आग लगा दी जिसके बाद हनुमान जी की पूंछ में लगी आग से पूरी लंका जला दिया। मंगलवार को मेले का आयोजन किया जाएगा जो तीन दिनों तक चलेगा। ये जानकारी मेला प्रबंधक अमन त्रिपाठी ने दी। शमशाबाद का दशहरा मेला आज से
जासं, कौशांबी : सिराथू विकास खंड क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव शमशाबाद तीन दिवसीय मेला व इनामी दंगल का आयोजन होगा मंगलवार से होगा। मेले का शुभारंभ सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला पटेल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा करेंगे। तीन दिवसीय मेले के बाद दंगल का आयोजन किया जाएगा। रात को रामलीला का भी मंचन भी होगा। ये जानकारी ग्राम प्रधान राजेश कुमार कसेरा ने दी। सीता हरण का हुआ मंचन
संसू, कसेंदा : विकास खंड नेवादा के नूरपुर हाजीपुर गांव में चल रही रामलीला के आठवें दिन कलाकारों ने सीता हरण का मंचन किया गया। माता सीता का हरण होते ही दर्शक भावुक हो कर खड़े हो गए ।
सीता माता का हरण करने के लिए रावण ने मामा मारीच को बुलाया और कहा की तुम सोने के मृग का रूप धारण कर के सीता के सामने जाओ। अपना स्वर्ण मृग रूप दिखाओ जिससे मनमुग्ध होकर सीता तुम्हें पकड़े को कहे और जैसे ही तुम्हारे पीछे राम और लक्ष्मण जाएंगे वैसे ही मै सीता का हरण कर लूंगा। मारीच ने यही किया तब रावण साधू भेष में पहुंचा सीता से भिक्षा मांगने लगा सीता भिक्षा लेकर आयीं तब रावण ने कहा देवी हम बंधी भिक्षा नहीं लेते आप रेखा के बाहर आओ तब हम भिक्षा लेंगे जैसे ही सीता रेखा के बाहर आई वैसे ही रावण माता सीता का हरण करके पुष्पक विमान पर बैठाकर अपनी लंका लेकर चले जाते हैं। रामलीला के मंचन 15 अक्टूबर से शुरू
संसू, नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार की रामलीला के मंचन 15 अक्टूबर से शुरू होगा। जो 25 अक्टूबर को तक चलेगा। रामलीला को अच्छे तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को चायल विधायक संजय गुप्ता की मौजूदगी में बैठक हुई।
कमेटी के शंकर लाल ने पिछले वर्ष का लेख जोखा प्रस्तुत किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि 23 अक्टूबर को रावण वध व 24 को भरत मिलाप होगा। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि रामलीला व मेले में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में जीतू केसरवानी, बजरंगबली, अरुण केसरवानी व कमेटी के अन्य लोग उपस्थित रहे।