February 2025 Wedding Dates: फरवरी महीने में कितने दिन बजेगी शहनाइयां? यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का खास महत्व है। इस महीने में भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इस महीने में खरमास लगने से पहले विवाह कार्यक्रम (February 2025 Wedding Dates) किए जाते हैं। होलाष्टक से मांगलिक काम न करने की सलाह दी जाती है। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने के दौरान शुभ काम नहीं किया जाएगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने का समापन शिवरात्रि के दो दिन बाद होगा। आसान शब्दों में कहें तो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके दो दिन बाद मार्च महीने की शुरुआत होगी। इससे पहले फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी। ज्योतिषियों की मानें तो माघ और फाल्गुन का महीना विवाह के लिए उत्तम होता है।
इस महीने में विवाह करने से वर और वधू का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। हालांकि, विवाह से पहले कुंडली मिलान अनिवार्य है। इससे वैवाहिक जीवन की पूरी जानकारी मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। आइए, फरवरी महीने में विवाह मुहूर्त (February 2025 Vivah Muhurat) की तिथियां जानते हैं-
यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है खरमास? नोट करें सही डेट और नियम
फरवरी माह विवाह मुहूर्त
- 3 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और रवि योग का संयोग बन रहा है।
- 6 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी एवं दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और ब्रह्म एवं इंद्र योग का संयोग है।
- 7 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी और इंद्र का संयोग है।
- 13 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी समेत शिववास योग का संयोग बन रहा है।
- 14 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग है।
- 15 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है।
- 16 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है।
- 20 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
- 21 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन भी अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
- 22 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
- 23 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
- 25 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में रोजाना क्यों नहीं होती मंगला आरती? जानें इसके पीछे की वजह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।