Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    February 2025 Shubh Muhurat: फरवरी में बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 08:14 PM (IST)

    हिन्दू धर्म में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है क्योंकि यह माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सफल होते हैं। ऐसे में फरवरी माह से विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। तो चलिए पढ़ते हैं फरवरी (February 2025 Shubh Muhurat) माह में शुभ मुहूर्त की लिस्ट।

    Hero Image
    February 2025 Shubh Muhurat: पढ़िए फरवरी में आने वाले शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप शुभ मुहूर्त में कोई कार्य करते हैं, तो उसका शुभ परिणाम ही देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप फरवरी माह में विवाह (Vivah Muhurat February 2025), गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए एक बार शुभ मुहूर्त की सूची जरूर देख लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरवरी 2025 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2025)

    ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से, सर्वार्थ सिद्धि योग को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में फरवरी में  04, 08, 09, 12, 14, 16, 18, 21 और 24 फरवरी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

    अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2025)

    अमृत सिद्धि योग भी एक शुभ योग माना जाता है। ऐसे में फरवरी माह में 16, 18 और 21 तारीख को ये योग बन रहा है।

    (Picture Credit: Freepik)

    वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

    वाहन की खरीदारी के लिए -  07, 08, 21 और 23 फरवरी का दिन शुभ रहेगा।

    प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - फरवरी माह में प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जो इस प्रकार है - 10, 18 और 26 फरवरी बेहतर रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Maghi Ganesh Jayanti 2025: कब और क्यों मनाई जाती है गणेश जयंती, अभी नोट कर लें शुभ मुहूर्त

    विवाह हेतु मुहूर्त - 02, 03, 06, 07, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25 और 25 फरवरी विवाह के लिए शुभ रहने वाला है।

    गृह प्रवेश हेतु मुहूर्त - 07, 08, 14, 15 और  17 फरवरी के दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग के अनुसार,  01, 03, 07, 08, 13, 17, 18, 20, 21, 25, 27 और 28 फरवरी का दिन शुभ रहेगा।

    अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -   07, 10, 17 और 26 फरवरी का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए शुभ है।

    कर्णवेध हेतु मुहूर्त -   08, 10, 17, 20, 21 और  26 फरवरी का दिन शुभ है।

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, गुरु चांडाल दोष से मिलेगा छुटकारा

    उपनयन/जनेऊ मुहूर्त -  फरवरी के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए  01, 02, 07, 08, 09, 10 और 17 फरवरी का दिन सबसे उत्तम रहेगा।

    विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - फरवरी माह में विद्यारम्भ संस्कार के लिए फरवरी में तीन ही मुहूर्त बन रहे हैं, जो 03, 09 और  19 फरवरी को हैं।

    मुंडन हेतु मुहूर्त - मुंडन के फरवरी माह में 07, 10, 17 और 26 तारीख को शुभ मुहूर्त बन रहा है।