Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Diwali Wishes 2023: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 06:47 PM (IST)

    शास्त्रों में निहित है कि दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए पूरे अयोध्या में दिवाली मनाई गई थी। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दे सकते हैं।

    Hero Image
    Diwali Wishes 2023: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Diwali Wishes 2023: अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक पर्व दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष 12 नवंबर को दीपों का त्योहार दीपावली है।

    इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत रखा जाता है।

    इसके अलावा, धन के देवता कुबेर देव की भी उपासना की जाती है। शास्त्रों में निहित है कि दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए पूरे अयोध्या में दिवाली मनाई गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दे सकते हैं।

    1. खुशियों का पर्व है दिवाली,

    मस्ती की फुहार है दिवाली,

    लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,

    अपनों का प्यार है दिवाली।

    Happy Diwali 2023

    2. दीये की रोशनी से

    सब अंधेरा दूर हो जाए।।

    दुआ है कि आप जो चाहो,

    वो सब खुशी मंजूर हो जाए।।

    Happy Diwali 2023

    3. लक्ष्मी जी के आंगन में है,

    सबने दीपों की माला सजाई।।

    दिवाली के इस पावन अवसर पर

    आपको कोटी कोटी बधाई।।

    Happy Diwali 2023

    4. पल पल सुनहरे फूल खिले,

    कभी न हो कांटो का सामना।।

    जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,

    दीपावली पर हमारी यही शुभकामना।।

    Happy Diwali 2023

    5. दीपावली का है ये पावन त्योहार

    जीवन में लाए खुशियों अपार

    लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार

    शुभकामनाएं मेरी करें स्वीकार।।

    Happy Diwali 2023

    6. लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार

    सोने-चांदी से भर जाए आपका घर द्वार

    जीवन में आयें खुशियां अपार

    शुभकामना हमारी करें स्वीकार ।।

    Happy Diwali 2023

    7. दीपों का ये त्योहार,

    लाया खुशियां हजार,

    मुबारक हो आप सभी को,

    दिवाली का त्योहार।।

    Happy Diwali 2023

    8. हर दुआ हो कुबूल,

    न जाए कोई खाली,

    लक्ष्मी मां की कृपा रहे,

    हो शुभ सबकी दिवाली।

    Happy Diwali 2023

    9. सोने का रथ चांदी की पालकी,

    बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी आई,

    देने आपको और आपके परिवार को,

    दिवाली की बधाई ।।

    Happy Diwali 2023

    10. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,

    पूरा आपका हर एक अरमान हो

    माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर

    इस दिवाली आपके पास खुशियों हजार हो।।

    Happy Diwali 2023

    यह भी पढ़ें- दिवाली पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात