Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Diwali 2023: दिल्ली-एनसीआर या मुंबई में मना रहे हैं दिवाली, तो शहर अनुसार जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 04:01 PM (IST)

    दिवाली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हालांकि अलग-अलग शहरों में पूजन समय में मामूली अंतर होता है। इसके लिए लोग लक्ष्मी पूजन के समय को लेकर दुविधा में रहते हैं। अगर आप भी पूजन समय को लेकर असमंसज में हैं तो शहर अनुसार लक्ष्मी पूजन हेतु समय नोट कर सकते हैं।

    Hero Image
    Diwali 2023: अपने शहर अनुसार जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Diwali 2023: प्रकाश का पर्व दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त लक्ष्मी पूजन समाप्त होने तक व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो दिवाली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में पूजन समय में मामूली अंतर होता है। इसके लिए लोग लक्ष्मी पूजन के समय को लेकर दुविधा में रहते हैं। अगर आप भी पूजन समय को लेकर असमंसज में हैं, तो शहर अनुसार लक्ष्मी पूजन हेतु समय नोट कर सकते हैं। आइए जानते हैं-  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो दिवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन करें। दिल्ली में लक्ष्मी पूजन का सही समय शाम 05 बजकर 39 मिनट से लेकर संध्याकाल 07 बजकर 34 मिनट तक है। वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पूजा का समय शाम 05 बजकर 40 मिनट से लेकर 07 बजकर 35 मिनट तक है। जबकि, नोएडा में लक्ष्मी पूजन का समय शाम 05 बजकर 39 मिनट से लेकर संध्याकाल 07 बजकर 35 मिनट तक है। आप दिल्ली एनसीआर में अपने शहर अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।

    अगर आप मुंबई में दिवाली मना रहे हैं, तो आर्थिक नगरी में लक्ष्मी पूजन का सही समय शाम 06 बजकर 12 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 12 मिनट तक है। वहीं, पुणे में दिवाली के दिन पूजा समय संध्याकाल 06 बजकर 09 मिनट से लेकर 08 बजकर 09 मिनट तक है। जबकि, सिलिकॉन वैली या आईटी कैपिटल बेंगलुरु में लक्ष्मी पूजन का सही समय शाम 06 बजकर 03 मिनट से लेकर 08 बजकर 05 मिनट तक है। अपने शहर अनुसार निर्धारित समय पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा कर सकते हैं।  

    कोलकाता में दिवाली के दिन पूजा का समय शाम 05 बजकर 05 मिनट से लेकर 07 बजकर 03 मिनट तक है। इसी तरह जयपुर में शाम 05 बजकर 48 मिनट से लेकर 07 बजकर 44 मिनट तक है। अगर आप चंडीगढ़ में  रहते हैं, तो लक्ष्मी पूजन का समय 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 07 बजकर 32 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें- दिवाली पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    हैदराबाद में पूजा का सही समय शाम 05 बजकर 52 मिनट से लेकर 07 बजकर 52 मिनट तक है। वहीं, चेन्नई में लक्ष्मी पूजन का समय शाम 05 बजकर 52 मिनट से लेकर 07 बजकर 53 मिनट तक है। जबकि, अहमदाबाद में लक्ष्मी पूजा का समय 06 बजकर 06 मिनट से लेकर 07 बजकर 02 मिनट तक है। इस समय अवधि में आप लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा कर सकते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।