विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanteras 2026: कंगाली का कारण बन सकती हैं धनतेरस पर की गई ये 5 भयंकर गलतियां, तुरंत हो जाएं सावधान

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:16 AM (IST)

धनतेरस (Dhanteras 2026) पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा कर समृद्धि की कामना की जाती है। इस ...और पढ़ें

धनतेरस पर क्या न करें? (Picture Credits- AI Images)

धनतेरस पर क्या न करें? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन धनतेरस (Dhanteras 2026) मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर इन शुभ कामों को करने से घर में स्थायी समृद्धि आती है और व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 6 नवंबर ( Kab Hai Dhanteras 2026) को धनतेरस मनाया जाएगा।

शास्त्रों में धनतेरस से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ गलतियां करने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं और साल भर पैसों की तंगी बनी रहती है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

1.लोहे की चीजों की खरीदारी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन घर लाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी कैंची, चाकू, कील या सुई जैसी धारदार चीजों की खरीदारी न करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।

2. पैसों का लेन-देन

धनतेरस के दिन किसी को भी पैसे उधार देना या किसी से कर्ज लेना बहुत बड़ी गलती मानी जाती है। यह गलती करने से घर से मां लक्ष्मी चली जाती हैं और धन की तिजोरी खाली हो जाती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. कांच की चीजें न खरीदें

इस दिन कांच खरीदने की भी मनाही होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन कांच को घर लाना शुभ नहीं माना जाता है।

4. काले रंग के कपड़े

मान्यता के अनुसार, काले रंग के कपड़े धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इससे जीवन में अशांति बनी रहती है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े पहनने की गलती न करें।

5. यम का दीपक

धनतेरस की रात को यम का दीपक जलाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु के भय से छुटकारा मिलता है, लेकिन इस दीपक को सही दिशा में ही जलाना चाहिए। गलत दिशा में दीपक जलाने से पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। यम का दीपक हमेशा घर के बाहर मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके ही जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Diwali 2026 : पंच दिवसीय दीप पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों की अद्भुत जुगलबंदी, पांचों पर्व का शुभ मुहूर्त व पूजन विधि जानें यहां 

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर तांबे-पीतल से लेकर सोने-चांदी तक... कैसे और क्यों बदल गई खरीदारी की ये प्राचीन परंपरा?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।