धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? अभी नोट करें सही डेट और सोना-चांदी खरीदने का सटीक समय
हिंदू धर्म में धनतेरस 2026 (Dhanteras 2026) का पर्व 06 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि और देवी ...और पढ़ें

धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना होता है शुभ? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
धनतेरस 2026 का पर्व 06 नवंबर को मनाया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:19 से 08:17 बजे तक।
झाड़ू, धनिया, नमक खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2026) के पर्व का विशेष महत्व है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन धन्वंतरि देव और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर सोने, चांदी, पीतल के बर्तन, झाड़ू और साबुत धनिया आदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनत्रयोदशी पर इन चीजों को घर लाने से शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किस दिन मनाया जाएगा धनतेरस और पूजा एवं खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
धनतेरस 2026 तिथि और समय (Dhanteras 2026 Date and Time)
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 06 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 07 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 06 नवंबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2026 Shubh Muhurat)
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 49 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
धनतेरस 2026 खरीदारी मुहूर्त (Dhanteras 2026 Shopping Time)
धनतेरस के दिन आप सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दिन भर किसी भी समय खरीदारी कर सकते हैं।
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 58 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
धनतेरस पर क्या खरीदें?
- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नई झाड़ू घर लाने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
- साबुत धनिया खरीदना भी फलदायी साबित होता है। इस दिन साबुत धनिया घर लाने से धन में वृद्धि होती है।
- इसके अलावा नमक खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
