काशी के घाटों से महाराष्ट्र के दीपस्तंभों तक: देश के अलग-अलग राज्यों में ऐसे बिखरती है देव दीपावली की छटा
देव दीपावली का पर्व उत्तर प्रदेश में देव दीपावली, महाराष्ट्र-गोवा में त्रिपुरारी पूर्णिमा, बिहार-झारखंड में कार्तिक पूर्णिमा और पंजाब में गुरु नानक जयंती के रूप में विभिन्न रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

काशी में देव दीपावली, महाराष्ट्र में त्रिपुरारी पूर्णिमा (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली (Dev Deepawali 2026) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने काशी में उतरकर गंगा के घाटों पर दीप जलाए थे।
इसलिए इस दिन देव दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व देश के अलग-अलग राज्यों में कई पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों में देव दीपावली को किन नामों से जाना जाता है और इसे मनाने की खास परंपराएं क्या हैं।
उत्तर प्रदेश - देव दीपावली
उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के दिन काशी के घाटों पर खास रौनक देखने को मिलती है। मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं और भव्य महाआरती का आयोजन होता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
महाराष्ट्र और गोवा - त्रिपुरारी पूर्णिमा
इन दोनों राज्यों में देव दीपावली के पर्व को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पर्व की कथा भगवान शिव द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर के संहार से जुड़ी है। इस पर्व के अवसर पर यहां शाम के समय मंदिरों के बाहर बने ऊंचे पत्थर के दीपस्तंभों पर मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं।
बिहार और झारखंड - कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान
बिहार और झारखंड में देव दीपावली को कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करने का विशेष महत्व है। साथ ही लोग भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करते हैं।
पंजाब और उत्तर भारत - गुरु नानक जयंती (गुरुपुरब)
पंजाब और उत्तर भारत में देव दीपावली के पर्व को गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को सिख समुदाय के लोग श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारों में अरदास और कीर्तन का आयोजन किया जाता है और लंगर की सेवा की जाती है।
यह भी पढ़ें- 23 या 24 नवंबर, कब मनाई जाएगी देव दीपावली? नोट कर लें सही डेट और प्रदोष काल में दीपदान का सबसे सटीक मुहूर्त
यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, लेजर शो समेत क्या होंगे खास आकर्षण?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।