गुरु नानक जयंती 2026: जानें सही तारीख और प्रकाश पर्व का महत्व
गुरु नानक जयंती 2026 में 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी, जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ती है। यह पर्व ...और पढ़ें

गुरु नानक जयंती सही तारीख और प्रकाश पर्व का महत्व (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
गुरु नानक जयंती 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।
यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ता है।
गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद किया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सिख धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है गुरु नानक जयंती। इस दिन को सिखों के प्रथम गुरु नानक जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे प्रकाश पर्व और गुरुपुरब के नाम से भी जाना जाता है।
गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से न सिर्फ सिखों को बल्कि सभी धर्म के लोगों को प्रेम, समानता, ईमानदारी और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों लिए प्रासंगिक हैं।
उनके सम्मान में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन को गुरुनानक जयंती के रूप में मनाया जाता है और गुरुद्वारों में प्रकाश उत्सव होता है। साथ ही, इस दिन लंगर का आयोजन भी होता है। आइए आपको बताते हैं इस साल कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती और इस पर्व का महत्व क्या है?
गुरु नानक जयंती 2026 कब है?
इस साल गुरु नानक जयंती 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को है। इसी वजह से इसी दिन गुरु नानक जी का जन्मोत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा।
सिख धर्म में इस दिन को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
अगर हम नानकशाही कैलेंडर की मानें, तो यह तिथि 9 मघ्घर को पड़ती है, जो इस साल 24 नवंबर को है।
गुरु नानक जयंती के दिन कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा इस साल 24 नवंबर को है।
- पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23 नवंबर 2026,रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से
- पूर्णिमा तिथि समापन: 24 नवंबर 2026, रात्रि 8 बजाकर 23 मिनट तक।
गुरु नानक जयंती का महत्व
सिख परंपरा के सभी दस गुरुओं की कहानी दिल को छूने वाली है जिससे आज भी हिम्मत मिलती है। ऐसे ही गुरु नानक देव जी के जन्म की भी त्याग की कहानी है। उन्होंने सिख धर्म के सम्मान के लिए कई कुर्बानियां दीं और लोगों के मन में समानता जगाई।
उनके लिए कहा जाता है कि वो सिखों के पहले गुरु, थे और जब बचपन में उनके माता-पिता उन्हें सामान बेचने के लिए कहते थे, तो वे ऐसा करते थे, लेकिन जैसे ही वे एक से गिनती शुरू करते, वे 13 पर अटक जाते, क्योंकि 13 हिंदी में तेरा होता है। जिसका मतलब तुम्हारा भी होता है। इसलिए, काम करते हुए भी, उनका मन हमेशा भगवान में डूबा रहता था। ऐसे ही महँ गुरु को सम्मान देने के लिए गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।
इस साल गुरु नानक जयंती का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा और इस दिन गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव भी मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों गुरु नानक देव जी ने राजा की शाही दावत छोड़, एक साधारण बढ़ई की सूखी रोटी को चुना?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।