विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर क्यों गुरु नानक देव जी ने राजा की शाही दावत छोड़, एक साधारण बढ़ई की सूखी रोटी को चुना?

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर उनकी और भाई लालो की कहानी, जो ईमानदारी और कड़ी मेहनत के महत्व को दर्शाती है।

गुरु नानक देव जी की कहानी भाई लालो और मलिक भागो

गुरु नानक देव जी की कहानी भाई लालो और मलिक भागो

HighLights

  1. गुरु नानक देव जी की जयंती पर ईमानदारी की प्रेरणादायक कहानी।

  2. भाई लालो की मेहनत और मलिक भागो के अहंकार का अंतर।

  3. गुरु नानक ने सिखाया प्रेम और सच्चाई से कमाया भोजन श्रेष्ठ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती सिख लोग बेहद ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। इस पावन अवसर को 'गुरुपर्व' और 'प्रकाश पर्व' के नाम से भी जाना जाता है। यह खास दिन गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के लिए उनके संदेशों को याद करने का सबसे सुनहरा दिन है।

गुरु नानक देव जी स्वभाव से काफी दयालु, अत्यंत शांत, विनम्र और चिंतनशील थे। आध्यात्मिक होने के साथ वे समाज की बुराई के प्रति निडर और स्पष्ट सोच रखते हैं। आज हम गुरु नानक देव जी और भाई लालो की कहानी जानेंगे, जो ईमानदारी और कड़ी मेहनत का संदेश देती है।

guru nanak dev ji and bhai lalo story milk and blood roti lesson on honest earning gurpurab special (1)

गुरु नानक देव जी और भाई लालो की कहानी

गुरु नानक अपने साथियों बाला और मरदाना के साथ पूरे भारत वर्ष में घूमते थे। वे जिस भी जगह जाते थे, वहां लोगों को भगवान को समझने और सच्चाई अपनाने के लिए सुंदर संगीत बनाते थे। यह कहानी तब की है जब वे उत्तरी भारत के दूर-दराज के गांव में थे।

जब गुरु नानक और उनके साथी गांव में बढ़े, तो लोग बाबा नानक के आने पर काफी खुश हुए। लालो, जो एक सीधा-सादा और मेहनती बढ़ई था, उनसे मिलने के लिए पहुंचा। उसने बाबा के बारे में काफी नाम सुना था, तो उनकी सेवा करने की इच्छा जताई। उसने गुरु को अपने घर बुलाने का मन बना लिया था। वह गुरु नानक के पैरों में गिर पड़ा और बोला, 'हे बाबा जी, आपकी दिव्य मौजदूगी देखकर मेरा मन काफी प्रसन्न है। कृपा करके मेरे घर पधारे ताकि मैं आपकी सेवा कर सकूं।'

गुरु नानक ने लालो की बात मान ली और बढ़ई के साधारण घर में खाने के लिए चले गए। उन्होंने और उनके साथियों ने सादा खाना खाया। यह उस इलाके का सामान्य खाना था, जिसमें चावल, दाल, दही और चपाती होती थी। भले ही यह दिखने में सादा खाना था, लेकिन इसके पीछे प्यार की भावना छिपी थी, तो गुरु नानक को यह खाना काफी पसंद आया। लालो और उसकी पत्नी काफी मेहनती थे। जब गुरु जी चले गए तो उन्होंने गुरु के आने पर खुद को खुशकिस्मत समझा।

गुरु नानक ने मलिक भागो को दी जीवन की बड़ी सीख

उसी गांव में मलिक भागो नाम का एक बेहद अमीर आदमी भी था। वह उस इलाके का गवर्नर था। वह लोगों के साथ अच्छे से बर्ताव नहीं करता था, लेकिन हर साल भगवान को खुश करने के लिए एक बहुत बड़ा उत्सव मनाता था। उसके नौकर पूरे भारत से महंगा, दुर्लभ और स्वादिष्ट खाना लाते थे। उन्हें खाना बनाने में कई दिन भी लग जाते थे। जब उसने सुना कि गुरु नानक उसके इलाके में आए हैं, तो मलिक भागो ने अपने सेवकों द्वारा गुरु नानक के पास एक संदेश भेजा कि वह उसके घर दावत में आए।

पहले तो गुरु नानक ने साथ चलने से मना कर दिया लेकिन दूत ने डरते हुए कहा कि, 'अगर आप मेरे साथ दावत में नहीं चलेंगे तो वह मुझे पीट सकता है।' इसलिए गुरु जी उसके साथ चले गए। जब वे मलिक भागो के घर पहुंचे तो उन्होंने कुछ नहीं खाया।

guru nanak dev ji and bhai lalo story milk and blood roti lesson on honest earning gurpurab special

इसके बजाय वह अकेले ही ध्यान करने लगे। मलिक भागो को काफी बुरा लगा। उसे पता चला था कि गुरु ने ठीक एक दिन पहले लालो के घर खाना खाया था। वह गुस्से में गुरु के पास पहुंचा और उनसे पूछा कि, 'बाबा, आपने यह खाना क्यों नहीं खाया?' आप एक नीची जाति के बढ़ई के घर खा सकते हैं लेकिन मेरा खाना नहीं। यह खाना सबसे महंगा, स्वादिष्ट और अनोखा है।

तब गुरु नानक जी कहते हैं कि, 'मैं तुम्हें बताता हूं मैंने तुम्हारे घर क्यों खाना नहीं खाया?' उन्होंने एक सेवक को लालो के घर जाकर कुछ खाना लाने को कहा। जब खाना आया, तो गुरु जी ने अपने एक हाथ में लालो के घर की एक रोटी ली। दूसरे हाथ में उन्होंने मलिक भागो के खाने की एक चपाती ली। उन्होंने चपातियों को दबाना शुरू किया और इसके बाद जो हुआ उसे देखकर सब हैरान हो गए।

लालो की रोटी से दूध निकला और भागो की रोटी से खून, यह चमत्कार देखकर हर कोई हैरान हो गया।

गुरु की बातों ने मलिक भागो का जीवन बदल दिया

तब गुरु नानक जी ने कहा कि, लालो ईमानदारी से काम करता है और कमाता है। उसकी पत्नी प्यार से खाना बनाती थी और वे उसे प्यार और भक्ति के भाव से परोसता था। लालो का खाना संत के लिए दूध जैसा था। जबकि आपके सेवकों ने डर की वजह से खाना बनाया है। उन्हें डर है कि अगर कुछ गलती हो गई तो क्या होगा और वे आपसे काफी नाराज हैं कि आप उनके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। इसलिए आपका खाना खून की तरह है। गुरु नानक जी कहते हैं कि सिर्फ प्यार से बनाया गया खाना ही शरीर पर अच्छा असर दिखाता है।

मलिक भागो ने उस दिन जीवन का एक सबसे बड़ा सबक सीखा और गुरु नानक जी का सेवक बन गया। इसके अलावा उसने सभी गलत आदतों को त्यागकर सच्चाई, अच्छाई और धर्म का रास्ता अपना लिया। वह एक अच्छा इंसान बन गया जो दूसरों के साथ प्यार से पेश आता था।

यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में संभाली जिम्मेदारी, फिर बने 'शेर-ए-पंजाब'; जाने महाराजा रणजीत सिंह ने कैसे खड़ा किया सिख साम्राज्य

यह भी पढ़ें- दीवाली पर सिख क्यों मनाते हैं बंदी छोड़ दिवस? जानें कैसे 52 हिंदू राजाओं को श्री गुरु हरगोविंद सिंह ने करवाया था आजाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।