कन्यादान की रस्म में क्यों गूंजता है 'दे दो रे जनक जी कन्यादान' लोकगीत? जब रो पड़ते हैं बेटी के माता-पिता
कन्यादान की रस्म में गाए जाने वाले लोकगीत 'दे दो रे जनक जी कन्यादान' का महत्व बताया गया है। यह गीत माता-पिता के भावुक पलों और राम-सीता विवाह की याद दिलाता है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रचलित है।

कन्यादान का समय होता है बेहद भावुक (Picture Credits- AI Images)
HighLights
कन्यादान रस्म में "दे दो रे जनक जी कन्यादान" गीत का महत्व।
यह लोकगीत भगवान राम और माता सीता के विवाह से जुड़ा है।
गीत माता-पिता की भावनाओं और बेटी की विदाई को दर्शाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक अत्यंत पवित्र और धार्मिक संस्कार है विवाह। इस दौरान दो परिवारों का मिलन होता है। शादी के दौरान कई खास रस्मों (Indian Wedding Traditions) को विधिपूर्वक निभाया जाता है। इन्हीं रस्मों में शामिल है कन्यादान। इस रस्म को अत्यधिक महत्वपूर्ण और भावुक माना जाता है।
इस रस्म के दौरान माता-पिता अपनी बेटी को मंत्रोच्चार के साथ वर को सौंपते हैं। यह संस्कार दो परिवारों के बीच गहरे विश्वास और नए रिश्ते की नींव रखता है। यह एक बेहद भावुक पल होता है। इस दौरान लोगों की आंखों में आंसू भी आ जाते हैं। इस अत्यंत भावुक समय पर लोकगीत भी गाए जाते हैं, जिनमें "दे दो दे दो रे जनक जी कन्यादान" लोकगीत प्रमुख है। यह गीत भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की याद को ताजा करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लोकगीत में बेटी के प्रति पिता के प्रेम और बेटी की विदाई की पीड़ा का वर्णन किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कन्यादान (Kanyadaan Ceremony) की रस्म के दौरान इस लोकगीत को क्यों गाया जाता है और इसका क्या अर्थ है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इस लोकगीत के महत्व के बारे में।

(Picture Credits- AI Images)
"दे दो दे दो रे जनक जी कन्यादान,
सिया तो राजा राम की हुईं"
इस लोकगीत के माध्यम से महिलाएं दुल्हन के पिता जी से कह रही हैं कि अब कन्यादान का समय आ गया है। इसलिए वे अपनी बेटी का कन्यादान कर दें। इस लोकगीत में भगवान श्रीराम और माता सीता को वर-वधू का स्वरूप माना गया है। इसलिए महिलाएं कन्यादान करने के लिए राजा जनक जी से आग्रह कर रही हैं।
"सिया तो राजा राम की हुईं" इस पंक्ति का अर्थ है कि जिस तरह विवाह के पवित्र बंधन के साथ ही माता सीता सदैव के लिए श्रीराम की हो गई थीं। उसी तरह अब उनकी बेटी भी अपने वर की हो चुकी है।
इस लोकगीत को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के मिथिलांचल और अवध क्षेत्र में विवाह के दौरान गाया जाता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यह लोकगीत सुनने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- लाल नहीं, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मांग में सजा गुलाबी 'भखरा सिंदूर'! क्या है बिहार की इस परंपरा का महत्व
यह भी पढ़ें- सिर्फ एक रिवाज नहीं, पंचतत्वों का आह्वान है 'मटकोर'; बिहार-पूर्वांचल की शादियों में क्यों खास है यह रस्म?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।