विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाल नहीं, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मांग में सजा गुलाबी 'भखरा सिंदूर'! क्या है बिहार की इस परंपरा का महत्व

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:28 PM (IST)

भारतीय शादियों में सिंदूरदान का विशेष महत्व है, लेकिन बिहार की पारंपरिक विवाहों में लाल की जगह गुलाबी और नारंगी सिंदूर का प्रयोग होता है, जिसे 'भखरा सिंदूर' कहते हैं।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मांग में गुलाबी सिंदूर (Picture Credit: AI Generated)

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मांग में गुलाबी सिंदूर (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. बिहार में गुलाबी और नारंगी 'भखरा सिंदूर' का प्रचलन।

  2. गुलाबी सिंदूर प्रेम, सौभाग्य और उत्सव का प्रतीक माना जाता है।

  3. नाक तक सिंदूर पति की लंबी आयु के लिए लगाया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शादियों में किसी भी अन्य रस्म की ही तरह सिंदूरदान की परंपरा का भी विशेष महत्व होता है। यूं कहा जाए कि सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाने वाला यह सिंदूर दुल्हन की पूर्णता का प्रतीक है। आमतौर पर दुल्हन की मांग में लाल सिंदूर भरने की परंपरा प्रचलित है, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में सिंदूर के रंग और उसे लगाने का तरीका भी अलग होता है।

ऐसे ही बिहार की पारंपरिक विवाह परंपराओं में गुलाबी और नारंगी रंग के सिंदूर का भी खास स्थान है। हाल ही में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में उनकी मांग में सजा गुलाबी रंग के सिंदूर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

यही नहीं लोग ये भी जानना चाहते हैं कि शादी में आखिर गुलाबी रंग का सिंदूर क्यों लगाया गया है? आइए आपको बताते हैं सिंदूर के इस खास रंग का महत्व और इस परंपरा का रहस्य क्या है?

क्या होता है गुलाबी सिंदूर?

सिंदूर के गुलाबी या नारंगी रंग को बिहार, मुख्य रूप से मिथिलांचल की पारंपरिक विवाह परंपराओं में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यही नहीं बिहार के अलावा झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी सिंदूरदान के दौरान नारंगी और गुलाबी रंग के सिंदूर का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे स्थानीय परंपराओं में भखरा सिंदूर के नाम से भी जाना जाता है। इस रस्म की एक खासियत इसका पारंपरिक पात्र होता है। मान्यता के अनुसार, भखरा नाम का एक विशेष पात्र होता है, जिसके बीच में छेद बना होता है। दूल्हा इसी पात्र की मदद से दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। इस तरह सिंदूरदान की रस्म सामान्य तरीके से अलग बन जाती है।

विवाह में गुलाबी और नारंगी सिंदूर का महत्व?

बिहार की कुछ पारंपरिक विवाह परंपराओं में सिंदूर के अलग-अलग रंगों को शुभता और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इनके पीछे धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे ही गुलाबी सिंदूर के रंग को प्रेम, अपनापन और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। विवाह के अवसर पर इसका इस्तेमाल नवदंपती के जीवन में प्रेम, खुशहाली और मधुरता की कामना से जोड़कर देखा जाता है।

वहीं नारंगी या पीला सिंदूर ऊर्जा, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे नई शुरुआत, सकारात्मकता और वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाओं से जोड़कर देखा जाता है।

क्या है भखरा सिंदूर का धार्मिक महत्व?

हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे माता पार्वती और मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मांग में सिंदूर धारण करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल बना रहता है। भखरा सिंदूर को पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

बिहार में नाक तक सिंदूर क्यों लगाया जाता है?

हिंदू धर्म में सिंदूर को लेकर मान्यता है कि यह जितना लंबा रहेगा पति को उतनी ही लंबी आयु का आशीर्वाद मिलेगा। यही नहीं ऐसा भी कहा जाता है कि नाक तक लगा हुआ सिंदूर वर को दीर्घायु का आशीर्वाद देता है। इसी वजह से बिहार में नाक तक सिंदूर लगाया जाता है। मुख्य रूप से शादी या किसी प्रमुख पर्व में यह रस्म अवश्य निभाई जाती है।

वास्तव में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी गुलाबी सिंदूर में बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उनका सादगी भरा वेडिंग लुक लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ एक रिवाज नहीं, पंचतत्वों का आह्वान है 'मटकोर'; बिहार-पूर्वांचल की शादियों में क्यों खास है यह रस्म?

यह भी पढ़ें- विवाह में क्यों गुनगुनाया जाता है 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया'? हर पंक्ति में छिपा है श्रीराम का अनूठा वर्णन 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।