अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखी 'चुमावन' रस्म, जानिए क्यों इस आशीर्वाद के बिना अधूरा है ब्याह
अनंत सिंह की बेटी की शादी ने बिहार की लोक-संस्कृति और खास 'चुमावन' रस्म को चर्चा में ला दिया है। यह रस्म वर-वधू को नकारात्मक ऊर्जा से बचाकर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देती है, जिसमें बड़े-बुजुर्ग विशेष विधि से आशीर्वाद देते हैं।
-1795341053840_m.webp)
जानें क्या है बिहार की 'चुमावन' रस्म (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
अनंत सिंह की बेटी की शादी में चुमावन रस्म चर्चा में।
यह रस्म वर-वधू को मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद देती है।
बड़े-बुजुर्ग दूब, चावल से नकारात्मक ऊर्जा दूर करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी (Anant Singh Daughter Wedding) 25 नवंबर को होगी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर रस्मों के वीडियो और फोटो सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शाही शादी की वजह से बिहार की लोक-संस्कृति और रीति-रिवाज चर्चा में आ गए हैं।
वैसे तो सभी शादियों में इलाके के हिसाब से रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। बिहार की शादियों में सबसे खास चुमावन रस्म को माना जाता है। इस महत्वपूर्ण रस्म को मिथिला, भोजपुरी और पूर्वांचल क्षेत्रों में शादी के दौरान निभाया जाता है।
इस रस्म का मुख्य उद्देश्य वर-वधू को मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद देना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खास रस्म कैसे की जाती है और इसका महत्व क्या है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस रस्म के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इन चीजों को किया जाता है शामिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुमावन की रस्म में दूर्वा घास, हल्दी, अक्षत, पान के पत्ते और गुड़ की जरूरत पड़ती है।
कैसे होती है चुमावन की रस्म?
बिहार और पूर्वांचल की शादियों में की जाने वाली चुमावन रस्म को बेहद भावनात्मक माना जाता है। यह रस्म घर के आंगन या फिर शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन दोनों के घरों पर निभाई जाती है। इस रस्म में घर के बड़े लोग दोनों हाथों की उंगलियों में दूब और चावल लेते हैं और वर-वधू के पैरों, घुटनों, कंधों और अंत में सिर का स्पर्श करते हैं।
लोक मान्यता है कि नीचे से ऊपर की ओर स्पर्श करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इस दौरान घर के बड़े-बुजुर्ग चावल छिड़ककर उन्हें सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही महिलाएं मैथिली या भोजपुरी मंगल गीत गाती हैं।
क्यों होती है चुमावन की रस्म?
ऐसी मान्यता है कि इस रस्म को करने से वर-वधू का मन और शरीर शुद्ध हो जाता है। इसके अलावा उनका नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर से बचाव होता है। इस रस्म के दौरान घर के बड़े लोग वर-वधू को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी वजह से शादी के दौरान चुमावन की रस्म को किया जाता है।
यह भी पढ़ें- अचानक क्यों चर्चा में आया बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भागलपुर कनेक्शन? जानिए 2019 की उस रात का पूरा रहस्य
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के बीच चर्चा में बिहारी शादी की रस्में, मंगला गीत से फलदान तक खास हैं ये रीति-रिवाज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।