विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की शादियों में खूब बजता है ये गीत, समधी को खट्टे-मीठे बोल से पड़ती हैं गालियां; 3 सिंगर्स की आवाज में वायरल

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:40 PM (IST)

भोजपुरी का एक वेडिंग गीत शादियों का सीजन आने से पहले इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस गीत ...और पढ़ें

वेडिंग सीजन से पहले वायरल हुआ भोजपुरी गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

वेडिंग सीजन से पहले वायरल हुआ भोजपुरी गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. वेडिंग सीजन के बीच वायरल हुआ 9 महीने पुराना गीत

  2. विवाह गीत गाने वाली तीन सिंगर्स ने दी आवाज

  3. समधी की इस गाने के साथ होती है खूब टांग-खिंचाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 21 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में कई घर सज गए हैं और दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार वाले तैयारियों में लग गए हैं। जब बात शादियों की होती है, तो सबसे पहले दिमाग में गानों की लिस्ट चलती है, जो वेडिंग सीजन में खूब बजाए जाते हैं।

अब शादियों का सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले से ही एक गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ये एक भोजपुरी गीत है, जिसमें लड़की और लड़के वाले अपने समधी जी को प्यार भरे अंदाज में मीठी-नोंक-झोक से साथ गालियां देते हुए उनकी टांग खिचाईं करते हैं।

इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ ये भोजपुरी गाना

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे वो शादी की रस्मों और समधी की टांग खिंचाई करते हुए पूरे माहौल को और भी मजेदार बना देता है। गाने के लिरिक्स हैं 'समधी जी वाह-वाह'। ये किसी फिल्म का नहीं, बल्कि पूर्वांचल यूपी-बिहार और मिथिला की शादियों में गाया जाने वाला एक शानदार गीत है, जिसमें लड़की वाले लड़के के मामा की खिंचाई करते हुए मजाकिया अंदाज में लड़के के मामा को लफंगा कहते हैं और साथ ही उनके दिए हुए नेग को चंदा बताते हैं।

भोजपुरी का ये पॉपुलर गीत बिहार और यूपी की शादियों में गाए जाने वाला गारी गीत है। जिसे गाकर दुल्हन के घर की औरतें समधियों को सामने ही हंसी-ठिठोली करते हुए उनके रिश्तेदारों की खिंचाई करती हैं।

Screenshot 2026-11-19 133125

तीन सिंगर्स ने मिलकर दी गाने को आवाज

ये किसी भोजपुरी फिल्म का गाना नहीं है, बल्कि एल्बम है, जिसमें विवाह और पारंपरिक गीत गाने वाली सिंगर कुमारी सोनल, अनन्या सिंह और किरण कश्यप ने आवाज दी है। समधी जी की खिंचाई पर बने गाने के लिरिक्स गणेश कुमार काज ने लिखे हैं और म्यूजिक सुशांत अस्थाना ने कंपोज किया है।

इन गानों के अलावा भी भोजपुरी वेडिंग के कुछ ऐसे गाने हैं, जो शादियों के सीजन पर समां बांध देते हैं, जिनमें हरदी हरदिया, गौरी गणेश को पुजाई के, लम्हर दामाद हो और सेनूरा लगावे आजा और घूघटा उठावे दुल्हनिया है।

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले Govinda के साथ 'शिवगामी' ने लगाए ठुमके, कुमार सानू ने दी आवाज; दशकों से 'आशिकों का फेवरेट' है गीत

यह भी पढ़ें- 3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।