3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल
70s में भारतीय इंडस्ट्री में एक ऐसी सिंगर ने कदम रखा था, जो दक्षिण एशिया की क्वीन ऑफ मैलोडी कहलाई। ...और पढ़ें

एक गाने से तीन देशों के लोगों का दिल जीतने वाली सिंगर रूना लैला/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
अपनी आवाज से 3 देशों के लोगों को किया मोहित
एक गाने से बनी साउथ एशिया की सबसे बड़ी सिंगर
3 दिन में 30 गाने रिकॉर्ड करने बनाया था गिनीज रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कहते हैं जहां जिसका मुकद्दर लिखा होता है किस्मत उसे वहां पर खींच ही लाती है। कुछ ऐसा ही किस्मत थी पूर्व पाकिस्तान में जन्मीं सिंगर की। जिन्हें सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका अपनी बहन के गले में खराश होने की वजह से मिला।
उन्होंने इस मौके का इतना फायदा उठाया कि उनकी आवाज का जादू भारत से लेकर सरहद पार पाकिस्तान और बांग्लादेश तक पहुंचा। कौन थी वह सिंगर जिसके एक मस्त गाने ने तीनों देशों में लूटी थी वाहवाही, पढ़ें उनसे जुड़ा किस्सा।
क्वीन ऑफ मैलोडी कहीं जाती हैं सिंगर
जिन सिंगर की कहानी आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि रूना लैला हैं, जिन्होंने दो दीवाने शहर में, ओ मेरा बाबू छैल छबीला मैं कली अनार की जैसे सुपरहिट गाने दिए। रूना लैला का जन्म 17 नवंबर 1952 में पूर्व बंगाल सिलहट (पूर्व पाकिस्तान डोमेनियन)। वह बांग्लादेशी प्लेबैक सिंगर और कंपोजर भी रह चुकी हैं। अपनी सुरीली आवाज की वजह से दक्षिण एशिया की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक बनीं। उन्हें वहां की क्वीन ऑफ मैलोडी भी कहा जाता है।

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री से शुरु किया करियर
1960 के आखिर में रूना लैला ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री से अपने प्रोफोशनल करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में उनका सिंगिंग स्टाइल पाकिस्तानी प्लेबैक सिंगर अहमद रुश्दी से प्रेरित था। उन्होंने उनके साथ कई डुएट गाए। हालांकि, उन्हें असली पहचान उनके पारंपरिक सूफी सॉन्ग 'दमादम मस्त कलंदर' से मिली, जिसको उन्होंने पाकिस्तान के अलावा हिंदुस्तान और बांग्लादेश में भी गाया। इस एक गाने ने सिंगर रूना लैला को साउथ एशियन म्यूजिक में एक लेजेंडरी हस्ती के तौर पर पहचान दिलाई।
3 दिन में किए 30 गाने रिकॉर्ड
साल 1974 में रूना लैला ने मुंबई में अपना पहला संगीत का कार्यक्रम करने आईं। उन्होंने भारत में संगीत की दुनिया में अपनी शुरुआत कंपोजर जयदेव के साथ की थी, जिनसे उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। साल 1976 में उन्हें कल्याणजी आनंदजी के साथ मिलकर फिल्म एक से बढ़कर एक में काम करने का मौका मिला, जिसके लिए उन्होंने मेरा बाबू छैल छबीला और दमा दम मस्त कलंदर गाने गाए, जिससे उनकी भारतीय फैंस के बीच भी अच्छी पकड़ बनी।

साल 1982 में रूना लैला ने गोल्डन डिस्क अवॉर्ड जीता था, क्योंकि बप्पी लहिरी के कंपोजिशन में बनी उनकी एल्बम सुपरुना ने रिलीज के पहले दिन ही एक लाख से अधिक कॉपीज बेची थीं। उनका नाम उन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने 3 दिन के अंदर 30 गाने रिकॉर्ड किए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।