विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'श्रीराम' की शक्ति के आगे नतमस्तक हुई दुनिया, Ramayana पर सोमवार को बरसी 'भोलेनाथ' की कृपा; दमदार रही कमाई

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:30 AM (IST)

दुनियाभर में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ने के बाद भी रामायणम् टस से मस होने का नाम नहीं ले रही ...और पढ़ें

रामायणम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायणम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 12वें दिन सोमवार को रामायणम् की हुई दमदार कमाई

  2. धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से 415 करोड़ दूर है रामायणम्

  3. विदेशों में रामायणम् ने लहरा दिया सफलता का परचम

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मूवी रामायणम् को बॉक्स ऑफिस पर आए हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं और इन कम दिनों में मूवी ने वह कर दिखाया है, जिसे करने में आमतौर पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्में कामयाब नहीं हो पाई हैं।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् की कमाई जितनी अच्छी है, उससे कई गुना तेजी से मूवी वर्ल्डवाइड दौड़ रही है। जवान-पठान और एनिमल के बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् की कमाई की रफ्तार में ग्लोबली कोई कमी नहीं आई है, क्योंकि सोमवार को माइथोलॉजिकल फिल्म ने हैरान करने वाली कमाई की है।

रामायणम् ने सोमवार को किया शानदार कलेक्शन

155 करोड़ से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली रामायणम् (Ramayana Collection) ने देखते ही देखते वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों के अंदर 1400 करोड़ तक की कमाई कर ली है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने 12वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 48.19 करोड़ तक की कमाई की है। इस कमाई के साथ दु्नियाभर में रामायणम् ने 1,437.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Screenshot 2026-11-14 083316

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी दूर रामायणम्

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह आज की जनरेशन के दो सबसे कॉम्पिटेटिव सितारे हैं। ऐसे में जब दर्शकों को ये पता चला था कि धुरंधर 2 और रामायणम् दोनों ही 2026 में रिलीज हो रही है, तो उनकी एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई थी। अब तक रणबीर कपूर की रामायणम् धुरंधर 2 के कई रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है, जो नहीं तोड़ पाई है वह है लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन  1,437.25 करोड़ 
ओवरसीज कलेक्शन 490 करोड़ 
वर्ल्डवाइड सिंगल डे 48.19 करोड़ 
घरेलू बॉक्स ऑफिस  792.60 करोड़ 
इंडियन ग्रॉस कलेक्शन  947.25 करोड़ 

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 1852.44 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रामायणम् को 415 करोड़ रुपए का दुनियाभर में और बिजनेस करना है।

Untitled Design - 2026-11-14T082827.589

ओवरसीज मार्केट में 500 करोड़ के करीब

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 792.60 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली मूवी रामायणम् ओवरसीज मार्केट में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने सिर्फ अमेरिका से लेकर कनाडा, यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में कुल 490 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- 12वें दिन बदला Ramayana की कमाई का गणित, सोमवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

यह भी पढ़ें- सिनेमा के असली 'बाजीगर' निकले 4 डायरेक्टर्स, 1500 करोड़ के पार पहुंचाई फिल्में; सफलता का लिखा नया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।