विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों में Ramayana ने लहराया कामयाबी का परचम, इंटरनेशल मार्केट में छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:00 PM (IST)

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में बंपर कमाई कर ली है।

रामायणम् ओवरसीज कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् ओवरसीज कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. विदेशों में फिल्म रामायणम् का बोलबाला

  2. ओवरसीज कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

  3. 11 दिन में कर लिया इतने करोड़ का बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से ही रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में हर शो उत्सव का माहौल बना रहा है और बड़ी संख्या में परिवार फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

दर्शकों के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर रामायणम् ने हाल ही में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया। ओवसरीज कमाई में फिल्म ने कमाल करके दिखाया है।

ओवसीज रामायणम् ने किया कमाल

रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर रामायणम् ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर ली है। रणबीर कपूर और यश स्टार इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जोकि भारतीय मुद्रा के आधार पर 400 करोड़ से अधिक का आंकड़ा। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- 11वें दिन Ramayana पर बरसी कुबेर की कृपा, संडे को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई जमकर धनवर्षा

RAMAYANAMOVIE

दुनियाभर के दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस उपलब्धि को खास बनाती है दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया। दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते ‘रामायण’ लगातार नए दर्शकों तक पहुंच रही है।

ramayana collection

फिल्म की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि बेहतरीन कहानियों की कोई सीमा नहीं होती और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकती हैं। अपनी इस शानदार सफलता के साथ फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े पैमाने पर कही गई भारतीय कहानियों की पहुंच कितनी व्यापक हो सकती है।

वर्ल्डवाइड हुई इतनी कमाई

ओवरसीज कमाई के मामले शानदार प्रदर्शन के दम पर ही रामायणम् ने वर्ल्डवाइड धुआंधार कारोबार करके दिखाया है। अब तक ये फिल्म 11 दिन के भीतर ग्लोबली 1384 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि पूरी दुनिया में इस पौराणिक फिल्म को जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि रामायणम् का दूसरा भाग 2028 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ramayana का हुआ राज, छिन गया धुरंधर का ताज; 11वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।