विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana का हुआ राज, छिन गया धुरंधर का ताज; 11वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक कमाई

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:13 AM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर की रामायणम् ने रिलीज के 11वें दिन ही धुरंधर पार्ट 1 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रामायणम् ने रचा इतिहास (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् ने रचा इतिहास (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रामायणम् ने किया कमाल

  2. 11वें दिन दुनियाभर में किया इतने करोड़ का कारोबार

  3. रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट-1 का तोड़ा रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् पार्ट-1 (Ramayana) कामयाबी के रथ पर सवार है। कमाई के मामले में इस पौराणिक फिल्म ने देश और विदेश में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज का 12वां दिन रामायणम् के लिए बेहद अहम रहा है।

क्योंकि इस दिन रामायणम् ने रणवीर सिंह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर पार्ट-1 (Dhurandhar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ग्लोबली कलेक्शन में बाजी मार ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक रामायणम् का टोटल ग्रॉस बिजनेस कितना हो गया है। 

रामायणम् ने तोड़ा धुरंधर का रिकॉर्ड

11वें दिन रामायणम् की कमाई में बंपर उछाल देखने के मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म ने दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में 160 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब रामायणम् पार्ट-1 का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1384 करोड़ के पार पहुंच गया है, जोकि अपने आप में खास उपलब्धि है। 11वें दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रामायणम् ने धुरंधर पार्ट-1 को मात दे दी है। 

यह भी पढ़ें- 11वें दिन Ramayana पर बरसी कुबेर की कृपा, संडे को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई जमकर धनवर्षा

ramayanachinarelease

दरअसल निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन 1350 से अधिक रहा था और इस लिहाज से अब रामायणम् इस स्पाई थ्रिलर फिल्म से काफी आगे निकल गई है। जिस तरह से रामायणम् फिलहाल ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, उसको देखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि आने वाले समय में रणबीर कपूर की फिल्म धुरंधर पार्ट-2 को भी टक्कर दे सकती है। 

ramayana vs dhurandhar (1)

इसके अलावा रामायणम् अब हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने महज रिलीज के 12 दिन के भीतर ग्लोबली 1380 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी रामायणम् पार्ट-1 सफलता का नया इतिहास भी रचती हुई नजर आ सकती है। 

रणबीर के करियर की सबसे सफल फिल्म रामायणम्

कमर्शियल तौर पर अपार सफलता हासिल करने के साथ ही अब रामायणम् अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस मामले में रामायणम् रणबीर की पिछली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल से कोसों आगे निकल चुकी है, जिसका हाईएस्ट ग्रॉसिंग कलेक्शन 917 करोड़ से ज्यादा था।

यह भी पढ़ें- 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'खजांची' बनी Ramayana, दुनियाभर में रणबीर कपूर की फिल्म पर जमकर बरसे नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।