विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के बाद भी नहीं खत्म होगा 'रावण राज', इन अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर Yash मचाएंगे धमाल?

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:51 PM (IST)

रामायणम् फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता यश की अपकमिंग फिल्मों की जानकारी सामने आ रही है।

रामायणम् में छाए यश (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

रामायणम् में छाए यश (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. रामायणम् के बाद यश की अगली फिल्में ये

  2. दो मूवीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार

  3. 2028 में कमबैक करेंगे साउथ सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायणम् (Ramayana) में रावण बनकर साउथ फिल्म अभिनेता यश ने जनता का दिल जीत लिया है। इस पौराणिक फिल्म में अपने किरदार के साथ यश ने दमदार अभिनय के दम पर न्याय किया है। इस बीच ये चर्चा तेज है कि आने वाले समय में यश की अगली फिल्में कौन-कौन सी होंगी। 

इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि यश की वो दो अपकमिंग मूवीज (Yash Upcoming Movies) कौन सी होंगी, जिनके जरिए वह भविष्य में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। 

रामायणम् पार्ट-2 (Ramayana Part-2)

बात की जाए यश की अगली फिल्म के बारे में तो उसमें पहला नाम फिल्म रामायणम् पार्ट-2 का शामिल होता है, जिसे साल 2028 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वैसे तो ये फिल्म अगले साल रिलीज होनी थी, लेकिन रामायणम् के मेकर्स किसी भी जल्दबाजी में नहीं हैं और न कोई रिस्क लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- 11वें दिन Ramayana की कमाई में 51% का बंपर उछाल,छठी मैया की कृपा से बनी 7वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

RAMAYANARAVANA (3)

इस आधार पर रामायणम् पार्ट-2 को दो साल के लिए आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में 2028 में ही यश आपको बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए भी नजर आएंगे। रावण के किरदार में एक बार फिर से वह अपना दमखम दिखाएंगे। 

केजीएफ चैप्टर 3 (KGF-3)

निर्देशक प्रशांत नील की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म फ्रेंचाइजी केजीएफ से बतौर अभिनेता यश को सिनेमा जगत में पहचान मिली है। अब तक इस फ्रेंचाइजी के दोनों भाग में यश रॉकी भाई बनकर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सिनेमाई गलियारे में ये चर्चा भी तेज है कि केजीएफ के मेकर्स इसकी तीसरी किस्त का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में यश की अपकमिंग मूवीज में केजीएफ चैप्टर 3 का नाम भी शामिल होता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 

yashupcomingmovies

ये दो फिल्में हैं, जिनके जरिए यश आने वाले सालों में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक राज करते नजर आएंगे। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि रामायणम्-2 के रावण और केजीएफ 3 के रॉकी भाई में से कौन से किरदार में वह सबसे अधिक प्रभावशाली नजर आएंगे। खबर ये भी है कि कुछ समय बाद यश अपनी एक और अन्य फिल्म का भी एलान कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- अब 'धुरंधर 2 और दंगल' का सिंहासन छीनेगी Ramayana! 4 विदेशी देशों में रिलीज होगी पौराणिक फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।