11वें दिन Ramayana की कमाई में 51% का बंपर उछाल,छठी मैया की कृपा से बनी 7वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वें दिन 51% की कमाई में उछाल दर्ज की।
-1794713269056_m.webp)
रामायण ने दुनियाभर में की शानदार कमाई
HighLights
रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कमाल
फिल्म की कमाई में 10वें दिन 51% का बंपर उछाल
'रामायण' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' (Ramayana) सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को भारी उछाल देखने को मिला।
दुनियाभर में की कितनी कमाई?
इस पौराणिक महाकाव्य ने भारत में 10वें दिन 72.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो पिछले दिन की तुलना में 51.6% अधिक है। इसके साथ ही, फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 685.60 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
-1794713561444.webp)
वहीं ओवरसीज 408.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1228 करोड़ रुपये हो गया है।
सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन से हुई कमाई
अलग-अलग भाषाओं के हिसाब से देखें तो सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, शनिवार की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा। इसने 18,557 शोज से 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की। कन्नड़ वर्जन ने 893 शोज से 5.40 करोड़ रुपये कमाए।
मलयालम और तमिल वर्जन ने क्रमशः 1,127 और 1,290 शोज से 4.75-4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगु वर्जन ने 1,584 शोज के जरिए 4.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
सैकनिल्क (Sacnilk) की ऑल-टाइम रैंकिंग के अनुसार, 'रामायण' फिलहाल दुनिया भर में 7वें स्थान पर है। इसने अब 'केजीएफ चैप्टर 2', 'जवान' और 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। KGF चैप्टर 2 ने अपनी थिएट्रिकल रन के दौरान दुनिया भर में 1215 करोड़ रुपये की कमाई की। जवान ने 1160 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पठान की कुल कमाई 1055 करोड़ रुपये रही।
-1794713592269.webp)
हालांकि, RRR दुनिया भर में 1230 करोड़ की कमाई के साथ थोड़ा आगे है। इस आंकड़े को पीछे छोड़ने के लिए रामायण को बस 2 करोड़ रुपये और चाहिए। यह फिल्म 11वें दिन 6वें स्थान पर पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस लिस्ट में फिलहाल आमिर खान की 'दंगल' 2,070.30 करोड़ की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड रैंकिंग में सबसे आगे बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर 1813.39 करोड़ के साथ 'धुरंधर 2' दूसरे नंबर पर है। 'बाहुबली 2' 1788.06 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। 'पुष्पा 2' 1742.10 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।