'राम-सीता' नहीं...'रावण' के लिए बना ये रुलाने वाला गीत, दर्दभरी रात में सिमटी थी कहानी; 4 सिंगर्स ने दी आवाज
रामायण में श्रीराम और सीता पर कई भक्ति सॉन्ग और अन्य गीत बने हैं। हालांकि, रविन्द्र जैन ने 38 साल ...और पढ़ें

रावण पर बना ये इमोशनल गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रावण के मन की हलचल को दर्शाता है गीत
रामायण के गाने को मिले 3 करोड़ व्यूज
रामानंद सागर की रामायण का रुला देने वाला गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामानंद सागर की 1987 में रिलीज हुई रामायण (Ramayan) का कोई मुकाबला नहीं है। अरुण गोविल के श्रीराम से लेकर दीपिका चिखलिया के सीता और अरविंद त्रिवेदी के रावण के किरदार ने फैंस के दिलों में आज तक अपनी एक जगह बनाई हुई है।
दूरदर्शन पर आने वाली रामायण के आइकॉनिक म्यूजिक और गानों ने भी कई लोगों की आंखें नम कर दी थी। उन्होंने राम और सीता के अलावा 38 साल पहले रावण की उस रात पर भी ऐसा आइकॉनिक गीत बनाया था, जिसने सभी को रूला दिया था। कौन सा था वो गीत, चलिए बताते हैं।
रावण के मन की हलचल को गाने में पिरोया
दूरदर्शन (Doordarshan) पर आने वाले माइथोलॉजिकल शो के जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, उसे रामानंद सागर की रामायण के 74वें एपिसोड में डाला गया था। गाने के लिरिक्स थे 'यही रात अंतिम यही रात भारी' ( Yehi Raat Antim Yehi Raat Bhaari Song)। गाने को तिलक नामक यूट्यूब पेज ने शेयर किया है।
रामायण के इस रुला देने वाले गीत की शुरुआत ही रावण के विजुअल्स के साथ ही होती है, जिनके मन में श्रीराम के साथ युद्ध से पहले काफी उथल-पुथल मची हुई है। वह अपने कक्ष में घूमते हुए बेचैन दिखाई देते हैं। उनकी आंखों के सामने अपने बेटे मेघनाद की मृत्यु का सीन बार-बार आता है। इस गीत को यूट्यूब पर 3 करोड़ 89 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाने में मां सीता को श्री राम से मिलने की तड़प और मंदोदरी को रावण की मृत्यु को लेकर डर को भी दर्शाया गया है।

रवीन्द्र जैन संग 4 सिंगर्स ने गाया था गीत
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण के इस गीत को रवींद्र जैन के साथ मिलकर सुशील कुमार शील, दिलराज कौर और हेमलता ने गाया था। म्यूजिक रवींद्र जैन ने कंपोज किया था। आपको बता दें कि 1987 में आई रामायण भारतीय टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो था।
Video Credit- Tilak Youtube Channel
जिसे अंतराष्ट्रीय लेवल पर भी काफी पसंद किया गया। लॉकडाउन के समय जब दूरदर्शन पर रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया था, तो एक दिन में 7.7 करोड़ लोगों ने दुनियाभर में सीरियल को देखा था।
यह भी पढ़ें- Ramayana का महा रिकॉर्ड, बॉलीवुड के 113 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये चमत्कार; साउथ बॉक्स ऑफिस पर फतेह
यह भी पढ़ें- Ramayana ने शुक्रवार को लगाई शेर की तरह दहाड़, एनिमल- पठान के बाद एक और मूवी का काम तमाम; 9वें दिन दिखाया जलवा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।