सिनेमा के असली 'बाजीगर' निकले 4 डायरेक्टर्स, 1500 करोड़ के पार पहुंचाई फिल्में; सफलता का लिखा नया इतिहास
भारतीय सिनेमा के चार फिल्ममेकर ऐसे हैं, जिनकी फिल्मों ने कमाई के मामले में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

सिनेमा के असली सूरमा (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
इन चार फिल्ममेकर्स की फिल्में रहीं सफल
1500 करोड़ से अधिक का किया कारोबार
लिस्ट में शामिल दिग्गज निर्देशकों के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रामायणम् की अपार सफलता को लेकर निर्देशक नीतेश तिवारी के नाम की चर्चा खूब हो रही है। सिर्फ नीतेश ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अन्य तीन फिल्ममेकर्स भी ऐसे हैं, जिनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर तबाही की गांरटी मानी जाती है।
इस आधार पर आज हम आपको सिनेमा जगत के उन चार सूरमा डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने दुनियाभर में 1500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर सफलता का एक नया इतिहास लिखा है-
भारतीय सिनेमा के 4 सफल निर्देशक
7 साल के लंबे अंतराल के बाद बतौर निर्देशक नीतेश तिवारी ने वापसी की है। नीतेश की फिल्मों की खास बात ये होती है कि वह अपनी मूवीज को विशेषता के साथ सयम लेकर परफेक्ट बनाते हैं, जिसका ताजा उदाहरण रामायणम् है। नीतेश की तरह अन्य तीन फिल्ममेकर्स भी हैं, जो इसी तरह के काम के लिए जाने जाते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-
-1794826337468.webp)
नीतेश तिवारी (Nitish Tiwari)
आदित्य धर (Aditya Dhar)
एस एस राजामौली (S.S. Rajamouli)
सुकुमार (Sukumar)
मौजूद समय में भारतीय सिनेमा के 4 महान फिल्ममेकर के तौर पर इन सभी को जाना जाता है। इनके द्वारा बनाई गई कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ का आंकड़ा पार इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को वैश्वित स्तर पर पहचान दिलाई है। इसी वजह से नीतेश, राजामौली, सुकुमार और आदित्य को सिनेमा का असली बाजीगर भी कहा जाता सकता है।
1500 करोड़ से अधिक कमाने वालीं भारतीय फिल्में
बात की जाए इन चारों निर्देशकों की जिन फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ से अधिक की कमाई की है तो उसकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है-
-1794826386686.webp)
दंगल (Dangal)- 1968 करोड़ - नीतेश तिवारी
पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 1870 करोड़ - सुकुमार
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)- 1852 करोड़ - आदित्य धर
बाहुबली 2 (Baahubali 2)- 1700 करोड़ - एस एस राजामौली
रामायणम् बनाएगी नया रिकॉर्ड
नीतेश तिवारी की लेटेस्ट फिल्म रामायणम् पार्ट-1 अभी तक रिलीज के 11 दिन के भीतर दुनियाभर में 1380 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही ये माइथोलॉजिकल फिल्म 1500 करोड़ के कल्ब में एंट्री लेती हुई भी नजर आ सकती है। इतना ही नहीं जिस हिसाब फिलहाल रामायणम् की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको देखकर ये भी कहा जा सकता है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बन सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।