माधुरी बनतीं 'सीता', शाह रुख होते 'श्री राम'; अगर 90s में बनती Ramayana तो ऐसी होती कास्ट?
अगर रामायणम् फिल्म को 90 के दशक में बनाया जाता तो फिल्म की कास्ट क्या होती आइए जानते हैं-
-(1)-1794818901107_m.webp)
90s की रामायणम् (फोटो क्रेडिट- एआई)
HighLights
चर्चा में नमित मल्होत्रा की रामायणम्
90 के दशक में ऐसी होती रामायणम् की कास्ट
रावण बनता बॉलीवुड का ये दिग्गज एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् की चर्चा खूब हो रही है। फिल्म अपनी कास्ट और किरदार की वजह से अधिक सुर्खियां बटोर रही है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते रामायणम् पार्ट-1 लाइमलाइट में छाई हुई है।
इस बीच सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि अगर 90 के दशक में रामायणम् (90s Ramayana) का बनाया जाता तो फिल्म की कास्ट क्या होती और पौराणिक फिल्म में कौन सा कलाकार किस किरदार में फिट बैठता, आइए जानते हैं-
90 दशक की रामायणम् की कास्ट
हिंदी सिनेमा के इतिहास के लिए 90 का दशक एक गोल्डन पीरियड माना जाता है। रामायणम् की रिलीज के बाद इसकी कास्ट को लेकर खूब बातें हो रही हैं और कहा जा रहा है कि निर्देशक नीतेश तिवारी ने सभी कलाकारों को पात्रों की गंभीरता को समझते हुए एक दम सही तरीके से चुना है। अब एआई (AI) के जमाने में जब ये सवाल पूछा गया कि अगर 90 के दशक में रामायणम् का निर्माण होता को कास्ट में किसे शामिल किया जाता, तो इस पर एआई की तरफ से शानदार मिला।
यह भी पढ़ें- विदेशों में Ramayana ने लहराया कामयाबी का परचम, इंटरनेशल मार्केट में छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा
-1794820312968.webp)
जिसके आधार पर 90 के दशक की रामायणम् में अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को भगवान श्री राम के लिए चुना जाता। उनको लुक काफी हद तक इस कैरेक्टर से मेल भी खा रहा है। दूसरी तरफ 90s की लेडी सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को माता सीता की भूमिका के लिए कास्ट किया जाता, जिसमें पूरी तरह से फिट बैठती हुई नजर आ रही हैं।

इसके अलावा रावण के किरदार के लिए हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का सुझाव एआई की तरफ से मिला है। इतना ही नहीं रावण के रोल में नाना का एआई लुक काफी धांसू लग रहा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि अगर 90 के दशक में रामायणम् आती तो यकीनन तौर पर नाना पाटेकर लंकेश की भूमिका के साथ न्याय करते दिख सकते थे।
रामायणम् ने रचा इतिहास
रामानंद सागर की रामायण के बाद अब डायरेक्टर नीतेश तिवारी की रामायणम् ने अधिक लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 11 दिन के भीतर 760 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 1380 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस तरह से रामायणम् ने सफलता का एक नया इतिहास लिख दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।