विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आराध्या के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'घर की पोती भाग्यशाली...'

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:59 AM (IST)

आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर उनके दादा अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए। उन्होंने पोती को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।

अमिताभ बच्चन ने आराध्या को दी जन्मदिन की बधाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन ने आराध्या को दी जन्मदिन की बधाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आराध्या बच्चन ने मनाया 15वां जन्मदिन 

  2. बिग बी ने पोती आराध्या पर लुटाया प्यार 

  3. अभिनेता के भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को धूमधाम से अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बिग बी अपनी पोती को ढेर सारा आशीर्वाद देने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने ब्लॉग में पोती आराध्या के लिए कुछ ऐसा लिखा, जिसे देखकर ऐश्वर्या के फैंस काफी इमोशनल हो गए।

पोती आराध्या के लिए बिग बी ने की दुआ

हर साल ऐश्वर्या राय सबसे पहले बेटी आराध्या बच्चन के लिए पोस्ट शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई देती हैं। हालांकि, आराध्या के 15वें जन्मदिन को इस बार उनके दादू अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बेहद खास बनाया। अमिताभ बच्चन ने सोमवार को निजी ब्लॉग में संडे दर्शन की अपनी फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा, "घर की पोती का जन्मदिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। मुझे संडे को लोगों से जिस तरह का प्यार मिला है, उसे मैं कभी नहीं भुला सकता। दुआएं और ब्लेसिंग देने वाले लोगों को मेरा दिल से धन्यवाद।"

बिग बी ने जहां पोती के जन्मदिन पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, तो वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की।

Screenshot 2026-11-17 105317

धूमधाम से कजिन संग मनाई थी आराध्या ने दीवाली

जन्मदिन से पहले आराध्या की दीवाली की कुछ फोटोज सामने आई थीं, जिसमें वह अपनी कजिन नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रही थी। उनकी और अगस्त्य की वायरल फोटोज में बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान के साथ हुए हादसे के बाद अधिकतर सितारे अपने बच्चों को सोशल मीडिया के साथ-साथ पैपराजी के कैमरों से दूर रखना शुरू कर दिया था।

साल 2011 में हुआ था आराध्या बच्चन का जन्म

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी, जिसके बाद 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया था। आराध्या वैसे तो बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वह कभी कभार मां ऐश्वर्या को पब्लिक इवेंट पर कंपनी देती हैं। वह अपनी मॉम के साथ हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा भी बनती हैं।

Screenshot 2026-11-17 105427

साल 2023 में आराध्या तब लाइमलाइट में आई थीं, जब उन्होंने उनकी हेल्थ को लेकर ऑनलाइन पोस्ट किए जाने वाले गलत पोस्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कोर्ट ने कई यू्ट्यूब चैनल, कंटेट क्रिएटर्स और माइनर की गरिमा और प्राइवेसी का हनन करने पर कड़े कदम उठाते हुए उन्हें वॉर्न किया था।

यह भी पढ़ें- 'बच गए..' बम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स पर किया पोस्ट

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के सामने गाने से पहले क्यों कांप रहे थे सुदेश भोसले? घबराहट में पी गए 25 कप चाय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।