विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमिताभ बच्चन के सामने गाने से पहले क्यों कांप रहे थे सुदेश भोसले? घबराहट में पी गए 25 कप चाय

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:15 PM (IST)

सुदेश भोसले ने अमिताभ बच्चन के सामने 'जुम्मा चुम्मा' गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अपना एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

सुदेश ने सुनाया अमिताभ से जुड़ा मजेदार किस्सा

सुदेश ने सुनाया अमिताभ से जुड़ा मजेदार किस्सा

HighLights

  1. 'जुम्मा चुम्मा' गाने में घबरा रहे थे सुदेश भोसले

  2. अमिताभ बच्चन के सामने गाने से पहले पी 25 कप चाय

  3. सिंगर ने सुनाया बिग बी से जुड़ा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुदेश भोसले ने बॉलीवुड को कई शानदार गाने दिए हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लिए अपनी आवाज देने से लेकर, बेहतरीन मिमिक्री करने तक सुदेश ने दर्शकों के लिए में अपने लिए खास जगह बनाई।

'मिड-डे' के साथ एक खास बातचीत में, गायक और मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले ने पुरानी यादों के पन्नों को पलटते हुए, अमिताभ बच्चन से जुड़े कुछ मजेदार किस्से सुनाए। उन्होंने 'जुम्मा चुम्मा' गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा वो किस्सा भी सुनाया जब वो बेहद डरे हुए थे।

सुदेश भोसले ने बताया कि 1960, 1970 और 1980 के दशक में मिमिक्री कलाकार और कॉमेडियन कभी भी जूनियर या सीनियर कलाकारों का मजाक नहीं उड़ाते थे।

अमिताभ बच्चन को समझ लिया था सुदेश

सुदेश नेकहा,'किसी को नीचा दिखाने या भद्दे मजाक करने जैसी कोई चीज हमारे शब्दकोश में थी ही नहीं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी कोई उनकी मिमिक्री से नाराज हुआ है या क्या उनके साथ कभी कोई प्रैंक हुआ है, तो उन्होंने दो-तीन ऐसे किस्से याद किए, जब लोगों ने अमिताभ बच्चन को ही सुदेश भोसले समझ लिया था।

Sudesh (1)

एक किस्सा याद करते हुए सुदेश ने बताया,'अमित जी को मेरा एक गाना रिकॉर्ड करना था। तभी पता चला कि स्टूडियो किसी और गायक ने बुक कर लिया है। इसलिए, अमित जी ने सपना मुखर्जी को फोन किया। सपना को लगा कि मैंने ही फोन किया है और मैं अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर रहा हूं।'

उन्होंने आगे बताया कि जब सपना को यकीन हो गया और उन्होंने पूछा,'सर, क्या यह आप हैं?' तो अमिताभ जी ने मजाक में जवाब दिया,'नहीं, मैं सुदेश भोसले हूं।'

घबराहट में पी गए 25 कप चाय

सुदेश भोसले ने याद किया कि मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा' रिकॉर्ड करते समय वे कितने घबराए हुए थे, क्योंकि उन्हें पता था कि उन्हें यह गाना अमिताभ बच्चन के सामने गाना है।

उन्होंने बताया,'फाइनल टेक के समय लक्ष्मीकांत जी ने मुझसे कहा कि यह गाना अमित जी के सामने गाया जाना है। मैं बहुत डर गया था। मैंने कई इंटरव्यू में यह बात कही है। यह गाना सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान मैंने चाय के 25 गिलास पी लिए। न कोई बिस्किट, न कोई सैंडविच।'

Amitabh (2)

जोश में आ गई थी भीड़

उन्होंने रिकॉर्डिंग के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया और कहा कि जब यह गाना रिकॉर्ड हो रहा था, तो वहां मौजूद भीड़ एकदम जोश में आ गई थी। सुदेश ने यह भी बताया कि रिकॉर्डिंग से छह महीने पहले संगीतकार लक्ष्मीकांत ने उनसे क्या कहा था कि जब यह गाना आए, तो देखना कि तुम कहां तक पहुंच सकते हो।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद, आखिर किसके नाम पर घर?

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने गुस्से में गाया था ये क्लासिक गाना, 12 मिनट लंबा था गीत; आज भी लोट-लोटकर गाने पर नाचते हैं लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।