12 मिनट लंबे गाने को देख गुस्साए थे किशोर दा, बोल बिगाड़ने के लिए की थी खुराफात; 44 साल बाद भी झूम रहे हैं लोग
किशोर कुमार ने 44 साल पहले एक ऐसा हिट गाना दिया था, जिसके लिरिक्स देखकर वह गुस्से से लाल हो ...और पढ़ें

किशोर कुमार का 12 मिनट का ये गाना हुआ था जबरदस्त हिट/ Photo- Youtube
HighLights
12 मिनट का गाना देख गुस्सा हुए थे किशोर कुमार
सिंगर ने लिरिक्स बिगाड़ने के लिए किया था ये काम
44 साल बाद भी शादियों में गाने पर झूम रहे हैं लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सिंगर हैं, जिन्होंने हर मिजाज के गाने गाए हैं। प्यार की पीड़ा हो या पार्टियों में धमाल करना हो, आज भी दिग्गज सिंगर की आवाज सुनते ही लोग एक अलग दुनिया में खो जाते हैं।
44 साल पहले भी उन्होंने एक ऐसा ही पार्टी गीत गाया था, जिसमें क्लासिकल से लेकर मीरा के भजन की लाइनें और वेस्टर्न म्यूजिक का टच दिया गया था। हालांकि, अमिताभ बच्चन के इस गीत को जब उन्होंने पहली बार लिखे हुए देखा, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गए थे।
किशोर कुमार ने गड़बड़ के चक्कर में बनाया आइकॉनिक
मीरा के भजन की लाइनों से प्रेरित किशोर कुमार (Kishore Kumar Song) की मधुर आवाज में गाए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1982 में आया था। गाने के लिरिक्स थे'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी'। गाना तकरीबन 12 मिनट का था, जिसमें डिस्को, बीट्स, कव्वाली और मस्ती भरी गायिकी का मिश्रण था।
अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गीत 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी' आज के समय में भले ही आइकॉनिक गाना हो, लेकिन जब इस गीत को किशोर कुमार ने देखा तो वह गुस्से से लाल हो गए थे। रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जहां सब मौजूद थे, तो वहीं किशोर कुमार ने टेबल पर तेजी से अपना हेडफोन पटका और गुस्से में कहा, मीरा का भजन, क्लासिक संगीत और 12 मिनट का लंबा गान...ऐसा लग रहा है कि ये हनुमान चालीसा है।

किशोर कुमार ने चलाया था खुराफाती दिमाग
गुस्से में किशोर कुमार ने सॉन्ग के राइटर अंजान को बुलाने के लिए कहा, जो उस वक्त स्टूडियो में नहीं थे। बप्पी लहिड़ी और प्रकाश मेहरा ने गुस्से से आगबबूला हो रहे किशोर दा को जैसे तैसे शांत करवाया और उन्हें समझाया कि ये एक मस्ती भरा गीत है। मनमौजी स्वभाव वाले किशोर कुमार जब शांत हुए तो उनके दिमाग में एक खुराफाती आइडिया आया।
Video Credit- Shemaroo
उन्होंने गाने की लय बदल दी और शब्दों का इस्तेमाल अपने ही अंदाज में किया। अमिताभ बच्चन पर फिल्म नमक हलाल के इस गाने में उन्होंने हंसी का अंदाज भी जोड़ा। जब नमक हलाल सिनेमाघरों में आई और ये गाना बजा, तो दर्शकों ने अमिताभ बच्चन के डांस के डांस के साथ-साथ किशोर कुमार की आवाज पर जोर-जोर से सीटियां बजाने लगे। गाने का म्यूजिक बप्पी लहिड़ी ने कंपोज किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।