विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशा भोसले के 45 साल पुराने गाने पर बना टीवी सीरियल, आए 665 एपिसोड, सूरज बड़जात्या ने किया था प्रोडक्शन

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:24 PM (IST)

राजश्री प्रोडक्शंस का लोकप्रिय टीवी सीरियल आशा भोसले के 45 साल पुराने गाने से प्रेरित था। इस सीरियल में नकुल मेहता और दिशा परमार मुख्य भूमिका में थे।

45 साल पुराने गाने के नाम पर बना सीरियल

45 साल पुराने गाने के नाम पर बना सीरियल

HighLights

  1. सुपरहिट रहा था राजश्री प्रोडक्शन की सीरियल

  2. आशा भोसले के 45 साल पुराने गाने से प्रेरित

  3. नकुल मेहता- दिशा परमार ने मुख्य भूमिका निभाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजश्री प्रोडक्शंस (Rajshri Productions) को भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस में से एक माना जाता है। इनकी फिल्मों की कहानी इतनी साफ-सुथरी और बेहतरीन होती है कि आप आराम से इसे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

आरती, दोस्ती, गीत गाता चल, चितचोर, और ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी बेहद लोकप्रिय फिल्म नदिया के पार इनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजश्री प्रोजक्शंस ने कुछ बेहतरीन सीरियल भी प्रोड्यूस किए हैं जिनको काफी ज्यादा टीआरपी मिली।

साल 2012 में आया था सीरियल 

हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के पॉपुलर रोमांटिक टीवी सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा (Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha) की। 18 जून 2012 से शुरू हुए इस सीरियल के कुल 665 एपिसोड प्रसारित हुए थे और राजश्री प्रोडक्शन ने इसका निर्माण किया था।

Pyaar (1)

नकुल मेहता (आदित्य कुमार) और दिशा परमार (पंखुड़ी गुप्ता) इसमें लीड रोल में नजर आए थे। इस सीरियल का टाइटल आशा भोंसले और किशोर कुमार के 45 साल पुराने गाने के से लिया गया था।

आशा भोसलने ने गाया है ओरिजनल गाना

यह गाना अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और अभिनेत्री पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) पर फिल्माया गया है। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोसले (Asha Bhosle) ने गाया है, इसका संगीत खय्याम ने दिया है और इसके बोल नक्श लायलपुरी ने लिखे हैं।

यह गाना साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म दर्द का है। राजेश खन्ना ने इसमें डबल रोल निभाया था। वहीं बात करें सीरियल प्यार का दर्द है मीठी मीठा प्यार प्यारा की तो इसकी कहानी एक ऐसे अमीर लड़के आदित्य और एक छोटे शहर की पारंपरिक लड़की पंखुड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है।

लोगों को पसंद आई थी केमिस्ट्री

नकुल और दिशा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये सीरियल 2012 से लेकर 2014 तक स्टारप्लस पर टेलीकास्ट हुआ। इसको देखने के लिए लोग फटफटा घर के सारे काम खत्म करके टीवी के सामने बैठ जाया करते थे।

यह भी पढ़ें- 13वीं सदी की कविता से बना Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 48 साल पहले बृजभाषा में गाया था कल्ट गाना

यह भी पढ़ें- वो गुजराती सिंगर, Asha Bhosle संग चमकी किस्मत; Nana Patekar के लिए गाया भक्ति गीत, अब इंडस्ट्री से हैं गायब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।