विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13वीं सदी की कविता से बना Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 48 साल पहले बृजभाषा में गाया था कल्ट गाना

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:57 PM (IST)

13वीं सदी में अमीर खुसरो ने एक कविता लिखी जिस पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का एक आइकॉनिक गाना बना जो 48 सालों से सदाबहार है।

17वीं सदी में लिखा गया था लता-आशा का गाना

17वीं सदी में लिखा गया था लता-आशा का गाना

HighLights

  1. 13वीं सदी की कविता से प्रेरित है गाना

  2. लता-आशा ने पहली बार गाया था गाना

  3. पाकिस्तान में भी बन चुका है गाने का रीमेक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमीर खुसरो (Amir Khusro) 13वीं सदी के सबसे मशहूर सूफी गायक, संगीतकार और कवि थे। अमीर खुसरो की कई कविताओं पर बॉलीवुड ने गाने बनाए हैं। एक गाना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और आशा भोसले (Asha Bhosle) ने भी गाया।

अमीर खुसरो की कविता पर बना गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि इस पर कई रीमेक सॉन्ग्स (Remake Songs) भी बनाए जा चुके हैं। इस गीत को सबसे खास लता मंगेशकर और आशा भोसले की सुरीली आवाज बनाती है।

48 सालों से कल्ट है गाना

यह गीत 70s की सुपरहिट फिल्म 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' (Main Tulsi Tere Aangan Ki) का है। राज खोसला और सुदेश इस्सर के निर्देशन में बनी मूवी मराठी फिल्म 'आशी तुझी प्रीत' पर बेस्ड थी। इस फिल्म में नूतन, विनोद खन्ना, आशा पारेख, विजय आनंद और देब मुखर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के यूं तो सभी गाने हिट हुए थे, लेकिन एक गाना 48 साल से सदाबहार हिट है।

Main Tulsi Tere Aangan Ki

13वीं सदी में लिखे गए थे बोल

यह गीत है 'छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके...' (Chaap Tilak Sab Chinni Re Mose Naina Milaike) है। यह गीत अमीर खुसरो की कविता 'छाप तिलक सब छीनी रे' से प्रेरित है। इस कविता को 13वीं सदी में लिखा गया था। उन्होंने यह गीत अपने गुरु के लिए लिखा था जो गीत के जरिए हिंदी सिनेमा में अमर हो गया।

बृजभाषा में गाया गया था गीत

इस गीत का संगीत दिल को छू लेता है। बृजभाषा में बने इस गीत को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने अपने खूबसूरत संगीत से सजाया। लता मंगेशकर और आशा भोसले (Asha Bhosle) ने इस गीत को अपनी आवाज दी। दोनों बहनों ने इस खूबसूरत गीत को इतनी सुरीली आवाज में गाया कि यह कल्ट क्लासिक बन गया।

पाकिस्तान में भी बना रीमेक

48 साल से लता और आशा का ये गाना हिट है। इस गाने पर कई म्यूजिक एल्बम्स बन चुके हैं। यहां तक कि कोक स्टूडियो पाकिस्तान के सातवें सीजन में राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ने भी यह गीत गाया था।

 

इसी साल रिलीज हुई 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में 'छाप तिलक सब' गाने का रीमेक बनाया गया था जिसे हीर और पैराडॉक्स ने गाया था। इस तरह इसी गाने पर कई रीमेक सॉन्ग्स बनाए जा चुके हैं, लेकिन कल्ट तो लता और आशा का ही गाना है।

यह भी पढ़ें- सर्दी की सर्द सुबह में खूब सुना जाता था Sonu Nigm का सुरीला गाना, 29 सालों से बना हुआ है 'मोहब्बत का पैगाम'

यह भी पढ़ें- 33 साल पहले आया Nana Patekar का सबसे आइकॉनिक गाना, आज भी 'यारी' के लिए गुनगुनाते हैं जिगरी यार