सर्दी की सर्द सुबह में खूब सुना जाता था Sonu Nigm का सुरीला गाना, 29 सालों से बना हुआ है 'मोहब्बत का पैगाम'
29 साल पहले खेतों के बीच फिल्माया गया सुपरहिट बॉलीवुड गाना सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने सुरों से सजाया था।

अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया सोनू निगम का सबसे खूबसूरत गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
अक्षय खन्ना के लिए सोनू निगम ने गाया था गाना
अल्का याग्निक संग सोनू का रोमांटिक ट्रैक बना कल्ट
90s के दौर में सुपरहिट हुआ था बॉलीवुड रोमांटिक सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गीत दिलों को सुकून पहुंचाते हैं। वक्त बीतता है, लेकिन उनका असर कभी खत्म नहीं होता है। 29 साल पहले सोनू निगम ने एक ऐसा गीत गाया जो तीन दशक बाद भी कल्ट है। इस गीत को सुनते ही न केवल मिलेनियल्स बल्कि Gen-Z भी खो जाए।
जब यह गीत आया था, तब इसे खूब सुना गया। हर घर में सुबह-सुबह लोग TV या कैसेट पर यह गीत बजाया करते थे। 'संदेशे आते हैं' के बाद यही वो गीत था जिसने सोनू निगम (Sonu Nigam) को सिंगिंग सेंसेशन बना दिया।
29 साल पुराना रोमांटिक ट्रैक
यह गीत फिल्म बॉर्डर (Border) का है। 1997 में रिलीज हुई वॉर ड्रामा बॉर्डर में सोनू निगम ने दो गीत गाए। एक गीत 'संदेशे आते हैं' था जिसमें सोनू की आवाज ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने एक और गाना गाया जो एक रोमांटिक ट्रैक था। यह गीत था 'हमें जब से मोहब्बत हो गई है' (Hume Jabse Mohabbat Ho Gayi Hai)।

अक्षय खन्ना की आवाज बने थे सोनू निगम
इस रोमांटिक ट्रैक को सोनू निगम ने अल्का याग्निक (Alka Yagnik) के साथ गाया था। यह गाना अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) पर फिल्माया गया था। युद्ध में जाने से पहले अक्षय का किरदार अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है और यह गाना बजता है।
जावेद अख्तर ने गढ़ी थी मोहब्बत की दास्तां
खेतों में दोनों का रोमांस और बैकग्राउंड में सोनू निगम-अल्का याग्निक का गाना चार-चांद लगाता है। गाने में पूजा और अक्षय की मासूमियत भरी मोहब्बत को दिखाया गया है। इस गीत का म्यूजिक भी कमाल का था। इसे अनु मलिक ने ही तैयार किया था। इस गाने के बोल जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे थे। यह गीत आज भी बेस्ट रोमांटिक गीतों में से एक है।
आपको बता दें कि जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर में अक्षय खन्ना ने सेकेंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भाखरी का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें- 7 मिनट में ही Sonu Nigam और कविता कृष्णमूर्ति ने गा दिया था ये गाना, रानी-बॉबी पर फिल्माया गया था गीत
यह भी पढ़ें- 32 सालों से अमर है माता की ये भेंट, Anuradha Paudwal और सोनू निगम ने दी आवाज; भजन पर खूब होता है गरबा-डांडिया
