विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता वैष्णों का दरबार Akshay Kumar की भक्ति, Sonu Nigam ने दी आवाज; 27 साल पहले आया था 'नवरात्र एंथम'

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:33 PM (IST)

सोनू निगम ने 27 साल पहले अक्षय कुमार के लिए एक गीत गाया था जिसकी गूंज आज भी नवरात्र में हर तरफ सुनाई देती है।

जय माता दी के एक सीन में अक्षय कुमार

जय माता दी के एक सीन में अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र (Navratri 2026) के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर तरफ माता के भजन की गूंज सुनाई देने लग जाती है। पूरे 9 दिन उत्सव के समान सेलिब्रेट किए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक भक्तिमय गीत के बारे में बताने वाले हैं।

हम आपको 90 के दशक के सबसे पॉपुलर देवी गीत के बारे में बताएंगे जिसे सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाया था। सोनू निगम ने अपने रोमांटिक गानों के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है लेकिन केवल रोमांस ही नहीं उनके माता के भक्ति गीत भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

27 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म आरजू (Aarzoo) की। इसके गाने जय माता दी को सोनू निगम ने आवाज दी थी। गाने में अक्षय कुमार अपने हाथ पर ज्योत जलाकर दरबार में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Akshay (6)

वो मां शेरावाली को लगातार पुकार रहे हैं। इस गाने में अपनी अदाकारी के दम से अक्षय कुमार ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस गाने को आज भी फैंस सुनते हैं तो खुद को माता के जयकारे लगाने से नहीं रोक पाते।

असल में कहां शूट हुआ था गाना

इसका म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। एक तरफ जहां ये विजुअल्स देखने में बिल्कुल वैष्णों देवी के दरबार जैसे लगते हैं लेकिन असल में ये मुंबई की एक लोकेशन है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि वैष्णों देवी की यात्रा दिखाता ये गाना असल में मुंबई की फिल्म सिटी (Goregaon) और अलग-अलग स्टूडियो में शूट हुआ है। इसके लिए एक विशाल और भव्य सेट बनाकर तैयार किया गया था।

90 के दशक में सुरक्षा कारणों और भारी कैमरों को ले जाने की दिक्कतों की वजह से मुख्य गुफा या मंदिर परिसर के अंदर फिल्मों की शूटिंग की अनुमति नहीं होती थी। इसलिए, फिल्म के मेकर्स ने वैष्णो देवी मंदिर जैसा दिखने वाला एक हूबहू सेट मुंबई में ही तैयार किया था।

फिल्म में अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित के अलावा सैफ अली खान, अमरीश पुरी और परेश रावल नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Haiwaan की असफलता के बाद कॉमेडी में लौटेंगे Akshay Kumar, 14 साल बाद इस डायरेक्टर संग करेंगे काम

यह भी पढ़ें- Haiwaan OTT Release: अक्षय कुमार की डिजास्टर फिल्म का सहारा बनेगा ओटीटी, कब और कहां स्ट्रीम होगी साइको-थ्रिलर?