Haiwaan की असफलता के बाद कॉमेडी में लौटेंगे Akshay Kumar, 14 साल बाद इस डायरेक्टर संग करेंगे काम
अक्षय कुमार 'हैवान' की असफलता के बाद कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। वह 14 साल बाद साजिद खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे।
-1791084802692_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए एक्शन उनकी पहचान है, तो कॉमेडी उनका पसंदीदा जॉनर है। खिलाड़ी कुमार की अगली फिल्म के लिए एक जबरदस्त अपडेट मिला है।
प्रियदर्शन की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) के बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर न दिखा पाने के बाद, एक्टर अब कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहते हैं। इसके लिए उनके करीबी दोस्त और साथी साजिद खान से बेहतर पार्टनर कौन हो सकता है? दोनों ने साल 2012 में हाउसफुल 2 (Housefull ) में साथ काम किया था।
एकता कपूर हैं फिल्म की प्रोड्यूसर
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अब लगभग 14 साल बाद, यह जोड़ी एकता आर कपूर की प्रोड्यूस की जा रही एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहा है।
इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन नजर आएंगे। 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' में एक-दूसरे के दुश्मन का रोल निभाने के बाद, अक्षय कुमार और आर माधवन अब इस कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आएंगे।
-1791085073603.webp)
आर माधवन के साथ बनेगी जोड़ी
इस फिल्म की कास्ट में श्रिया सरन और दिशा पाटनी भी शामिल होंगी। एक सूत्र ने बताया, 'माधवन कॉमेडी में बहुत अच्छे हैं, लेकिन उन्होंने पहले ऐसा रोल नहीं किया है। पिछले साल, अक्षय और उन्हें एक कोर्टरूम ड्रामा में देखा गया था। यह पहली बार है जब वे साजिद खान की पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।'
-1791085156944.webp)
कब शुरू होगी शूटिंग?
फिल्म गलतफहमियों पर आधारित एक मजेदार कॉमेडी होगी, जो अधेड़ उम्र के पुरुषों के इर्द-गिर्द गढ़ी जाएगी। इसे बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। साजिद अभी यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल के साथ 'हीरो की हॉररिन' में व्यस्त हैं इसके बाद वो इस प्रोजेक्ट का काम देखेंगे। यह फिल्म लंदन में साल के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।
