विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैक टू बैक फिल्मों के साथ धमाल मचाएंगी Vidya Balan, 17 साल बाद आर बाल्की की फिल्म में आएंगी नजर

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:03 PM (GMT+05:30)

विद्या बालन तमिल सिनेमा में दमदार वापसी कर रही हैं। रजनीकांत की 'जेलर 2' के बाद अब आर. बाल्की के साथ 17 साल बाद नई तमिल फिल्म में दिखेंगी।

तमिल सिनेमा की तरफ बढ़ी विद्या बालन

तमिल सिनेमा की तरफ बढ़ी विद्या बालन

HighLights

  1. विद्या बालन आर. बाल्की के साथ 17 साल बाद काम करेंगी

  2. उन्होंने नई तमिल फिल्म के सेट से तस्वीर शेयर की

  3. रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी दिखेंगी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने तमिल सिनेमा के जरिए पॉवरफुल कमबैक किया है। अभी कुछ ही दिन पहले रजनीकांत की जेलर 2 से उनका धांसू लुक सामने आया था।

अब उनके हाथ एक और बड़ी कॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है। विद्या फिल्ममेकर आर. बाल्की के साथ 17 साल बाद वापसी करने जा रही हैं।

विद्या ने फिल्म के सेट से शेयर की तस्वीर

विद्या एक नई तमिल फिल्म के जरिए आर बाल्की के साथ दोबारा काम करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने 'पा' (Paa) फिल्म में साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने एक बीटीएस पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी।

Vidya

विद्या ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मूवी का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी कहानी या विद्या के किरदार के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।

हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े दिखीं विद्या

विद्या ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चश्मा पहने, लंबी चोटी बनाए और हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े हुए नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा,'नई शुरुआत #NewTamilFilm #RBalki के साथ"।

आर बाल्की और विद्या बालन की साल 2009 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पा' ने भारतीय सिनेमा के लिए एक ऊंचा मानक स्थापित किया था। इसकी कहानी, कलाकारों और एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। हालांकि फिल्म का शीर्षक, कहानी और पूरी कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

WhatsApp Image 2026-09-30 at 2.38.56 PM

अक्षय कुमार के साथ भी आएंगी नजर

विद्या का ध्यान अब रीजनल और मल्टी-लैंग्वेज सिनेमा की ओर बढ़ रहा है। आर. बाल्की के साथ अपनी हाल ही में घोषित फिल्म के अलावा, वह अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनने वाली एक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और राशी खन्ना भी होंगे।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की Jailer 2 में धमाल मचाएंगी विद्या बालन, हाथ में सिगरेट...नीली साड़ी में कांता के लुक ने खींचा ध्यान

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने अपने बर्थडे पर अनाउंस किया अगली फिल्म का टाइटल? विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ खूब जमेगी जोड़ी