विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आंख से आंसू' छलकाने वालीं वो महिला संगीतकार... सोनू निगम-पंकज उधास को बनाया स्टार, लता-रफी ने गाए इनके कल्ट गीत

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

आज बात उस महिला संगीतकार की जिन्हें आप भले ही न जानते हों, लेकिन उनके गीत आपने अपनी जिंदगी में एक न एक बार जरूर गुनगुनाया होगा।

800 गाने बनाने वालीं दिग्गज महिला संगीतकार

800 गाने बनाने वालीं दिग्गज महिला संगीतकार

HighLights

  1. सोनू निगम-पंकज उदास को स्टार बनाने वालीं संगीतकार

  2. महिला संगीतकार ने 800 गानों की बनाई थीं धुनें

  3. रफी साहब के साथ हिट गानों को भी दे चुकी हैं आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है, इसीलिए मम्मी ने मेरी तुम्हें चाय पे बुलाया है...' यह यादगार गीत लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) की आवाज में अमर है। मगर क्या आपको पता है कि इस गीत को आखिर किसने बनाया है?

इस गीत को बनाने वालीं सिनेमा की तीसरी महिला संगीतकार हैं जिन्होंने मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री में चार दशक तक अपने संगीत का जादू चलाया है। यह महिला संगीतकार हैं उषा खन्ना (Usha Khanna)। शायद आप उषा को उनके नाम से न जानते हों, लेकिन यकीनन आपने उनके गाने अपनी जिंदगी में एक न एक बार तो जरूर गुनगुनाया होगा।

सुपरहिट गाने बनाने वाली संगीतकार

उषा खन्ना 800 कल्ट गाने बनाने वालीं वो महिला संगीतकार हैं जिनके नाम से ज्यादा उनका काम बोला। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), किशोर कुमार (Kishore Kumar), आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) जैसे दिग्गज गायक-गायिकाओं से उन्होंने अपने गाने गवाएं।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने सिनेमा को कई दिग्गज गायक भी दिए जिनमें सोनू निगम (Sonu Nigam) और पंकज उधास (Pankaj Udhas) भी हैं।

Usha Khanna

Usha Khanna with Rafi, Lata and ex husband Sawan Kumar Tak- X

गायिकी छोड़ बन गईं फुल टाइम संगीतकार

उषा खन्ना म्यूजिक कंपोजर से पहले बतौर सिंगर इंडस्ट्री में आई थीं। जब म्यूजिक डायरेक्टर ओपी नय्यर ने उषा को शशाधार मुखर्जी से इंट्रोड्यूस कराया तो उन्होंने उषा को एक गाना गाने के लिए दिया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि गाने का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है तो वह इतने इंप्रेस हुए कि उन्हें तुरंत म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर अपनी फिल्म 'दिल देके देखो' के लिए साइन कर लिया।

रफी के साथ दी थी गाने को आवाज

इस फिल्म के लिए उषा खन्ना ने करीब 10 गाने बनाए और दो गाने मोहम्मद रफी के साथ खुद ही गाया जिसमें 'दिलरुबा, ओ मेरी नीता' और 'बोलो, बोलो, कुछ तो बोलो' है। इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई। गायिकी से ज्यादा चर्चे उनके संगीत के हुए और वह इंडस्ट्री में बतौर संगीतकार छा गईं।

usha khanna music director

उषा खन्ना के मशहूर गाने

60 के दशक में उन्होंने अपना करियर शुरू किया और 70-80 के दशक तक वह सक्सेसफुल म्यूजिक कंपोजर बन गई थीं। उन्होंने 90s में भी कई गाने बनाए। करीब 150 फिल्मों में 800 से ज्यादा गाने बना चुकीं उषा खन्ना के मशहूर ट्रैक की लिस्ट यहां है...

  • शायद मेरी शादी का ख्याल
  • आंख से छलका आंसू
  • दिल के टुकड़े, टुकड़े करके
  • बिन फेरे हम तेरे
  • तू इतनी दूर क्यों है मां
  • जिंदगी प्यार का गीत है
  • छोड़ो कल की बातें
  • हम तुम से जुदा हो के
  • मैंने रखा है मोहब्बत
  • तू इस तरह से मेरी जिंदगी

उषा खन्ना ने आखिरी फिल्म 'दिल परदेसी हो गया' के लिए गानों की धुन बनाई थी। फिल्म भले ही ज्यादा न चली हो, लेकिन इसके सभी गाने हिट हुए थे। इन गानों को बनाने के पीछे उषा खन्ना ही थीं। इसके बाद उन्होंने सिनेमा से दूरी बना ली थी।

यह भी पढ़ें- 'बरेली में झुमका गिराने' वाला वो गीतकार... झेला बंटवारे का दर्द, Lata Mangeshkar को दिए सदाबहार हिट गाने

यह भी पढ़ें- 'मौन व्रत' के बाद Lata Mangeshkar ने गाया था 'दिल जलाने वाला' आइकॉनिक गाना, 64 साल से अमर है गीत