विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, अमिताभ-जया ने कर दिया इमोशनल; बंगाली गीत से प्रेरित था संगीत

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:27 AM (IST)

लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा गाया गया फिल्म 'अभिमान' का ये गाना आज भी दर्शकों के दिलों में बसा है।

जया बच्चन और अमिताभ का बेहद इमोशनल गाना

जया बच्चन और अमिताभ का बेहद इमोशनल गाना

HighLights

  1. फिल्म अभिमान का गीत आज भी है पॉपुलर

  2. लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने दी थी अपनी आवाज

  3. अमिताभ-जया की प्रेम कहानी इसी गाने से शुरू हुई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज हो और गाने का आपके दिल पर असर ना पड़े ऐसा हो नहीं सकता। कई गाने आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ घर कर लेते हैं।

ऐसे ही एक गीत के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिसकी खूबसूरत और नाजुक यादें आज भी हमसे जुड़ी हुई हैं। हम बात कर रहे हैं साल 1973 में आई फिल्म 'अभिमान' (Abhimaan) के प्रसिद्ध गाने 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना' (Tere Mere Milan Ki Ye Raina) की।

रिश्ते के नाजुक जज्बात दिखाई दिए

इस गाने को अमिताभ बच्चन और जया पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों के रिश्ते के बीच जो नाजुक जज्बात दिखाए गए हैं वो आज भी आंखों के सामने से ठीक वैसे ही होकर गुजरते हैं। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था। यह गाना दो प्यार करने वालों के मन की बातों को इतनी खूबसूरती से बताता है कि हर कोई इससे एक अलग जुड़ाव महसूस करता है।

jaya (6)

आर डी बर्मन ने दिया संगीत

इस गीत की धुन एस.डी. बर्मन ने तैयार की थी और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। यह गाना रवींद्रनाथ टैगोर के एक बंगाली गीत से प्रेरित था। बंगाली गीत 'जोदी तारे नाई चीनी गो सेकी' (Jodi Taare Naayi Chini Go Seki) से केवल गाने के मुखड़े को लिया था। अंतरे की धुन उन्होंने पूरी तरह से खुद नए सिरे से तैयार की थी।

जया ने इंटरव्यू में खुद कही थी ये बात

साल 1973 में रेडियो के सबसे लोकप्रिय शो 'बिनाका गीतमाला' की सालाना लिस्ट में इस गाने को 16वां स्थान मिला था। इसी मूवी के बाद से जया और अमिताभ की लव स्टोरी शुरू हुई थी। जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म और खास तौर पर इसी गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन से असल में प्यार हो गया था। इस गाने की शूटिंग के कुछ ही समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

अभिमान' की कहानी एक शादीशुदा कलाकार जोड़े के बीच पैदा होने वाले अहंकार, ईर्ष्या और असुरक्षा की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 36 साल पुराना 'पहला' और 'एकमात्र' गढ़वाली गीत, आज भी पहाड़ों में गूंजती है स्वर कोकिला की धुन

यह भी पढ़ें- छोटी बहन संग मिलकर Lata Mangeshkar ने गाया था 'चुलबुला' गीत, 71 साल पहले तुकबंदी से बना था पुराना सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।