विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटी बहन संग मिलकर Lata Mangeshkar ने गाया था 'चुलबुला' गीत, 71 साल पहले तुकबंदी से बना था पुराना सॉन्ग

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:07 PM (IST)

स्वर कोकिला रहीं लता मंगेशकर ने 71 साल पहले अपनी छोटी बहन संग मिलकर सिनेमा का एक यादगार चुलबुला गीत गाया था।

लता मंगेशकर का चुलबुला गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

लता मंगेशकर का चुलबुला गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. 71 साल पहले आया था सिनेमा का चुलबुला गीत

  2. लता मंगेशकर और उनकी बहन ने गाया था सॉन्ग

  3. दिलीप कुमार की फिल्म का गाना आज भी कल्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका रहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भला कौन नहीं जानता। स्वर कोकिला के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं लता ने सिनेमा जगत के कई यादगार गीतों को गाया था। लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) मिलकर एक ऐसा चुलबुला गीत गाया था, जो 71 साल बाद भी फेमस है। 

इस गाने के लिरिक्स मुहावरे की तुकबंदी के जरिए बने थे और सुनने में काफी अजीब लगते थे। आइए जानते हैं कि इस लेख में लता मंगेशकर और उषा मंगेशकर के कौन से गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है। 

लता मंगेशकर और उषा मंगेशकर का चुलबुला गीत

सिनेमा की दो दिग्गज गायिका तौर पर लता मंगेशकर और उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर को पहचाना जाता है। साल 1955 में अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म आजाद के लिए इन दोनों बहनों ने मिलकर सुर छेड़े थे। आजाद के जिस गानों लता और उषा ने अपनी आवाज दी थी, उसके बोले थे- अपलम चपलम... (Aplam Chaplam)।

यह भी पढ़ें- 66 साल पहले बाथरूम में रिकॉर्ड हुआ था Madhubala का गाना, 'स्वर कोकिला' ने गाया था सदी का कालजयी गीत?

lata mangeshkar

बात की जाए इस गाने की पूरी मुखड़े के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार हैं- अपलम चपलम चप लायी रे दुनिया को छोड़...। आजाद फिल्म के इस गीत को तुकबंदी भाषा लय के तौर पर बनाया गया था। क्योंकि अपलम चपलम किसी भाषा का कोई शब्द नहीं है, लेकिन जिस तरह से गीतकार राजेंद्र कृष्ण ने इसको लिखा था, वह एक गाने के वर्जन में असरदार नजर आया था।

बेशक गाने के लिरिक्स पहली बार सुनने में समझ नहीं आएं, लेकिन एक चुलबुले गीत के आधार पर 71 साल बाद लता मंगेशकर और उषा मंगेशकर द्वारा गाया गया ये गीत काफी पसंद किया जाता है। मालूम हो कि संगीतकार संगीतकार सी. रामचंद्र ने इस गाने की संगीत की धुनों को तैयार किया था।

कौन थीं 'अपलम-चपलम गर्ल्स'?

आपको बता दें कि फिल्म आजाद का अपलम चपलम... सॉन्ग साउथ सिनेमा की मशहूर डांसिंग जोड़ी सई-सुब्बुलक्ष्मी पर फिल्माया गया था। 1950 से लेकर 1960 के दशक में इन दोनों की डांस की धूम पर्दे पर बखूबी देखने को मिली थी। खासतौर पर अपलम चपलम गीत के जरिए इनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी और इसी वजह से सई-सुब्बुलक्ष्मी को अपलम-चपलम गर्ल्स भी कहा जाने लगा था। 

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar ने गाया था पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट गाना, 47 साल पुराने गीत में फारुख शेख संग किया था रोमांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।