विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

66 साल पहले बाथरूम में रिकॉर्ड हुआ था Madhubala का गाना, 'स्वर कोकिला' ने गाया था सदी का कालजयी गीत?

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:08 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस रहीं मधुबाला के एक 66 साल पुराने गाने की रिकॉर्डिंग बाथरूम में किए जाने का किस्सा काफी चर्चित है।

मधुबाला का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

मधुबाला का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. अभिनेत्री मधुबाला का था सदाबहार गीत

  2. लता मंगेशकर की आवाज में आज भी अमर

  3. 66 साल पुराने गाने का किस्सा काफी रोचक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मधुबाला को हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार के तौर पर याद किया जाता है। अपने शानदार एक्टिंग करियर के दौरान मधुबाला (Madhubala) ने कई आइकॉनिक फिल्मों में काम किया था, जो आज बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मूवीज की लिस्ट में शुमार हैं। 

इस बीच हम आपको मधुबाला की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के कालजयी गीत के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग बाथरूम में किए जाने का दावा सिनेमाई गलियारों में 66 सालों से चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है।

क्या बाथरूम में रिकॉर्ड हुआ था मधुबाला का गाना

बात की जाए मधुबाला के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्मों के बारे में तो उसमें साल 1960 में अभिनेता दिलीप कुमार संग आई फिल्म मुगल-ए-आजम का नाम जरूर शामिल होता है। निर्देशक के आसिफ के डायरेक्शन में बनने वाली इस ड्रामा पीरियड फिल्म को लेकर सिनेमा जगत में कई सारे दिलचस्प किस्से मौजूद हैं। जिसमें एक किस्सा मुगल-ए-आजम के सदाबहार गीत जब प्यार किया तो डरना क्या...(Pyar Kiya To Darna Kya) से नाता रखता है। 

यह भी पढ़ें- 105 गानों को रिजेक्ट करने के बाद पूरी हुई थी तलाश, 65 साल पुरानी मूवी का ये सॉन्ग आज भी है कल्ट

pyar kiya to darna kya song

मुगल-ए-आजम के इस गाने की मेकिंग को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चित ट्रिविया बाथरूम में रिकॉर्डिंग को लेकर है। बताया जाता है कि फिल्म के संगीतकार नौशाद चाहते थे कि जब प्यार किया तो डरना क्या... गाने की  गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में एक खास तरह की भव्यता और गूंज (Echo) सुनाई दे, ताकि ऐसा महसूस हो कि यह गाना किसी विशाल राज महल में गाया जा रहा है।

ऐसा कर पाना रिकॉर्डिंग स्टूडियो के अंदर रहकर कर पाना मुश्किल था। उस दौर में तकनीकि की भी भारी कमी थी और इस वजह से नौशाद सॉन्ग में नेचुरल इको इफेक्ट्स डालने के लिए बाथरूम में लता दीदी से इस गाने की रिकॉर्डिंग करवाई थी, ताकि गाने में गूंज बरकरार रहे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का प्रमाण नहीं मिलता है। 

लता मंगेशकर ने बताई थी सच्चाई

मालूम हो कि मधुबाला पर फिल्माए गए मुगल-ए-आजम फिल्म के कल्ट क्लासिक गीत जब प्यार किया तो डरना क्या... गाने की रिकॉर्डिंग की असली सच्चाई स्वर कोकिल लता मंगेशकर ने राजीव मसंद को दिए पुराने इंटरव्यू में ये बताया था कि इस गीत की बाथरूम रिकॉर्डिंग वाला दावा पूरी तरह से महज एक अफवाह था। 

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 36 साल पुराना 'पहला' और 'एकमात्र' गढ़वाली गीत, आज भी पहाड़ों में गूंजती है स्वर कोकिला की धुन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।