विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61 साल पहले 'ब्रजभाषा शैली' से बना था वहीदा रहमान का गाना, लता दीदी की सुरीली आवाज में हुआ अमर

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:08 PM (IST)

वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान का 61 साल पुराना एक आइकॉनिक सॉन्ग ब्रजभाषा शैली से बना था।

वहीदा रहमान का कालजयी गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

वहीदा रहमान का कालजयी गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ब्रजभाषा से बना था वहीदा रहमान का गाना

  2. 61 साल पहले रिलीज हुआ था कालजयी गीत

  3. लता मंगेशकर ने गाया था सिनेमा का लव सॉन्ग

एंटरटेममेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार का खिताब जीतने वालीं वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) को भला कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर राज करने वालीं वहीदा ने अपने दौर में एक से एक बढ़कर एक फिल्में कीं। 

इस आधार पर आज हम आपको वहीदा रहमान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के ऐसे कल्ट गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको ब्रजभाषा के माध्यम से बनाया गया था। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है। 

ब्रजभाषा से बना था वहीदा रहमान का गाना

करीब 5 दशकों तक सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने वालीं अभिनेत्री वहीदा रहमान के करियर की सबसे यादगार फिल्म के बारे में बात की जाए तो वह अभिनेता देव आनंद की फिल्म गाइड थी। साल 1965 में रिलीज होने वाली गाइड न सिर्फ वहीदा और देव साहब की सर्वश्रेष्ठ फिल्म थी, बल्कि ये हिंदी सिनेमा की भी आइकॉनिक मूवी रही। इस फिल्म का एक गाना आज भी यादगार है, जिसके बोल हैं- पिया तोसे नैना लागे रे... (Piya Tose Naina Laage Re)।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 36 साल पुराना 'पहला' और 'एकमात्र' गढ़वाली गीत, आज भी पहाड़ों में गूंजती है स्वर कोकिला की धुन

Piya Tose Naina Laage Re song (1)

फिल्म गाइड का ये गाना ब्रजभाषा शैली से बना हुआ है, जिसका अंदाजा आपको गाने के मुखड़े को सुनने के बाद आसानी से लग जाएगा, जिसमें तोसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो ब्रज भाषा की खड़ी बोली वाली देशज भाषा का शब्द है। वहीदा रहमान के इस कल्ट गीत को सुरों की कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था।

ये लता दीदी की आवाज का ही जादू है, जो पिछले 61 सालों से पिया तोसे नैना लागे रे... गीत को सिनेमा जगत में खूब सुना जाता है। प्रेमिका अपनी प्रेमी से प्यार का इजहार करने के लिए आज भी वहीदा रहमान के इस गाने का इस्तेमाल एक न एक बार जरूर करती हैं। 

गीतकार शैलेंद्र के बोल हुए अमर

दरअसल वहीदा रहमान के पिया तोसे नैना लागे रे... गाने के बोल को हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार शैलेंद्र द्वारा लिखा गया था, जो मूलरूप से बिहार से नाता रखते थे। इसके बावजूद उन्होंने ब्रजभाषा शैली को इस गीत के जरिए बड़ी ही खूबसूरत तरीके से पेश किया था, जिसे आज भी गुनगुनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें- 1 गाना, 7 एहसास... मीना कुमारी का दर्द बयां करता है Lata Mangeshkar का ये गीत, हसरत जयपुरी के बोल काबिल-ए-तारीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।