1 गाना, 7 एहसास... मीना कुमारी का दर्द बयां करता है Lata Mangeshkar का ये गीत, हसरत जयपुरी के बोल काबिल-ए-तारीफ
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 60s के दौर में एक गीत गाया जो एक प्रेमिका के सात एहसास को जाहिर करता है।

मीना कुमारी का सबसे दर्दभरा गाना
HighLights
हसरत जयपुरी के बोल ने लिखा था गीत
मीना कुमारी पर फिल्माया गया सबसे कल्ट गाना
7 एहसास को जाहिर करता है कल्ट गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक गीत दिल के एहसास को जीवंत करता है। फिल्मों में गीत सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि मोहब्बत, दर्द, विरह और शिकायत को जाहिर करने का एक खूबसूरत तरीका है। सिनेमा के कई ऐसे गीतकार रहें जिन्होंने पर्दे पर फिल्माए जाने वाले किरदारों के हर एहसास को अपने कलम से ऐसे निखारा कि वे अमर हो गए।
हसरत जयपुरी (Hasrat Jaipuri) भी उन्हीं शानदार शायरों में से एक थे जिन्होंने 63 साल पहले एक खूबसूरत गीत को लिखा। एक ऐसा गीत जो 7 एहसास को बयां करता है।
मीना कुमारी (Meena Kumari) पर फिल्माए जाने वाले इस गीत को आज भी जो भी सुनता है तो वह हर एक बोल को महसूस कर सकता है। इस गीत के बोल को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अमर बना दिया।
मीना कुमारी पर बना आइकॉनिक गाना
जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 1963 में आई फिल्म 'दिल एक मंदिर' (Dil Ek Mandir) का गाना 'हम तेरे प्यार में...' (Hum Tere Pyar Mein...) है। फिल्म में मीना कुमारी, राज कुमार और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का गीत एक अहम मोड़ लेकर आता है और गीत के जरिए मीना कुमारी अपने दर्द को बयां करती है।
अहम मोड़ को दिखाता है गाना
दरअसल, सीता (मीना कुमारी) के पति राम (राज कुमार) को कैंसर हो गया है और उसका इलाज डॉक्टर धर्मेश (राजेंद्र कुमार) करता है जो उसका पुराना प्रेमी है। सीता को शक होता है कि डॉ. धर्मेश पुराने प्यार की वजह से शायद उसके पति का सही इलाज न कर पाएं।

हालांकि, वह भरोसा दिलाता है कि वह उसे बचाने की कोशिश करेगा। दोनों की बात राम सुन लेता है और सीता से कहता है कि उसके गुजर जाने के बाद वह डॉ. धर्मेश से शादी कर ले। इसके बाद ही मीना कुमारी पर यह गाना फिल्माया जाता है।
7 एहसास को दिखाता है गीत
यह गीत सीता यानी मीना कुमारी के सात भावों को जाहिर करता है। राज कुमार की बात से आहत होकर वह उससे शिकायत करती है, प्यार का इजहार करती है और उससे अनुरोध करती है कि वह उसे अपने पास रहने दे। गाने की हर लाइन मीना कुमारी के 7 अलग-अलग एहसास को बयां करती है...
- लगाव
- शिकायत
- समर्पण
- सदमा
- अनुरोध
- व्यथा
- शुद्र प्रेम
लता मंगेशकर की आवाज बनी सदाबहार
यह मास्टरपीस गाना मशहूर शायरों में शुमार हसरत जयपुरी (Hasrat Jaipuri) ने लिखे थे। वह हर एहसास को इतनी खूबसूरती से बताते हैं कि आपका दिल छू लें। शंकर-जयकिशन ने गीत को संगीत दिया था। इस गीत को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी दर्दभरी आवाज में अमर बना दिया। 63 साल बाद भी यह गाना कल्ट क्लासिक बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।